मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा : बारात ले जा रहा मिनी ट्रक नदी में गिरा, 21 की मौत

Updated:
विज्ञापन

सीधी (मप्र) : मध्य प्रदेश के सीधी जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बहरी हनुमना मार्ग पर बारात ले जा रहे एक मिनी ट्रक के सोन नदी पर बने जुगदहा पुल से मंगलवार रात नीचे गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है और 14 अन्य घायल हो गये. […]

विज्ञापन

सीधी (मप्र) : मध्य प्रदेश के सीधी जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बहरी हनुमना मार्ग पर बारात ले जा रहे एक मिनी ट्रक के सोन नदी पर बने जुगदहा पुल से मंगलवार रात नीचे गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है और 14 अन्य घायल हो गये.

सीधी कलेक्टर दिलीप कुमार ने बताया, ‘इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गयी है और 14 अन्य लोग घायल हुए हैं.’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मरने वालों के परिजनों को दो-दोलाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर मंगलवार रात करीब साढे दस बजे हुआ.

कुमार ने बताया, ‘मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव कार्य अब भी चल रहा है.’ उन्होंने कहा कि मिनी ट्रक को नदी से ऊपर निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि यह मिनी ट्रक पुल की दीवार से टकराकर करीब 60 से 70 फुट नीचे नदी के सूखे हिस्से में गिरा है. उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये हैं. विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है.

उन्होंने कहा कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए इस मिनी ट्रक को गैस कटर से काटा जा रहा है, ताकि इसमें फंसे लोगों को बचाया जा सके. यह बारात सिंगरौली जिले के जुगनी से सीधी जिले के अमिलिया जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola