‘नानक शाह फकीर'' का प्रदर्शन जारी रहेगा : सुप्रीम कोर्ट
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज स्पष्ट कर दिया कि सिखों के प्रथम गुरू के जीवन पर आधारित क्षेत्रीय फिल्म ‘ नानक शाह फकीर’ के प्रदर्शन की अनुमति देने संबंधी उसका अंतरिम आदेश बरकरार रहेगा. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा , न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई. चन्द्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज स्पष्ट कर दिया कि सिखों के प्रथम गुरू के जीवन पर आधारित क्षेत्रीय फिल्म ‘ नानक शाह फकीर’ के प्रदर्शन की अनुमति देने संबंधी उसका अंतरिम आदेश बरकरार रहेगा. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा , न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई. चन्द्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि फिल्म के निर्माता और सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की दलीलों पर आठ मई को सुनवाई की जायेगी. फिल्म निर्माता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर एस सूरी ने न्यायालय को बताया कि पंजाब के अलावा देश के अन्य हिस्सों में इस फिल्म का प्रदर्शन हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










