ePaper

बोले भाजपा सांसद- केवल आरक्षण विरोधी नहीं, पुलिस भी पीट रही है दलितों को

Updated at : 08 Apr 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
बोले भाजपा सांसद- केवल आरक्षण विरोधी नहीं, पुलिस भी पीट रही है दलितों को

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद उदित राज ने बीती रात आरोप लगाया कि इस सप्ताह के शुरू में भारत बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में उनके दलित समुदाय के सदस्यों को ‘‘ प्रताड़ित ‘ किया जा रहा है. उदित राज ने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ दो अप्रैल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद उदित राज ने बीती रात आरोप लगाया कि इस सप्ताह के शुरू में भारत बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में उनके दलित समुदाय के सदस्यों को ‘‘ प्रताड़ित ‘ किया जा रहा है. उदित राज ने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ दो अप्रैल को हुए आंदोलन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही है और यह रुकना चाहिए.’

उन्होंने कहा ,‘‘ दो अप्रैल के बाद दलितों को देशभर में प्रताड़ित किया जा रहा है , बाडमेर , जालौर , जयपुर , ग्वालियर , मेरठ , बुलंदशहर , करौली और अन्य स्थानों के लोगों के साथ ऐसा हो रहा है. न केवल आरक्षण विरोधी बल्कि पुलिस भी उन लोगों को पीट रही है. फर्जी मामले लगा रही है.’ उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से सांसद उदित राज ने कहा कि ग्वालियर में उनके द्वारा चलाये जा रहे दलित संगठन के एक कार्यकर्ता को प्रताड़ित किया गया. हालांकि उसने कुछ भी गलत नहीं किया था.

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति / जनजाति ( अत्याचार निवारण ) अधिनियम को कथित रूप से कमजोर किये जाने के खिलाफ दो अप्रैल को किये गये भारत बंद के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी थी और कई अन्य घायल हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola