ePaper

कुपवाड़ा : आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, पांच आतंकवादी भी ढेर

Updated at : 21 Mar 2018 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुपवाड़ा : आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, पांच आतंकवादी भी ढेर

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा के घने जंगलों में करीब 48 घंटे से जारी मुठभेड़ बुधवार को खत्म हो गयी और इसमें सेना के तीन जवान तथा दो पुलिसकर्मियों सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये, जबकि पांच आतंकवादी मारे गये. घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक पुलिस दल […]

विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा के घने जंगलों में करीब 48 घंटे से जारी मुठभेड़ बुधवार को खत्म हो गयी और इसमें सेना के तीन जवान तथा दो पुलिसकर्मियों सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये, जबकि पांच आतंकवादी मारे गये.

घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक पुलिस दल द्वारा आतंकवादियों के एक समूह को रोके जाने के बाद नियंत्रण रेखा से करीब आठ किलोमीटर दूर हलमतपुरा क्षेत्र में मुठभेड़ हुई. कुपवाड़ा पुलिस और सेना, प्रांतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया. मुठभेड़ ने नियंत्रण रेखा पर सेना की निगरानी में कमी को रेखांकित किया क्योंकि आतंकवादियों का समूह शामसाबरी पर्वतीय शृंखला के दो रिज को पार कर करीब आठ किलोमीटर तक अंदर घुस आया. अधिकारियों ने कहा कि नियंत्रण रेखा पार करने के बाद आतंकवादी घाटी में मौजूद अपने साथियों से मिले और उन्हें कुपवाड़ा की तरफ जाते वक्त पुलिसकर्मियों ने देख लिया. एक मस्जिद में छिपे आतंकवादियों ने जंगल की तरफ भागना शुरू कर दिया, लेकिन सुरक्षा बलों ने मंगलवारको उनमें से चार को मार गिराया. अधिकारियों ने कहा कि ऊंचाई पर जाकर छिपा एवं सुरक्षाबलों पर गोली चलानेवाला पांचवां आतंकवादी बुधवार की शाम मारा गया.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये और माना जा रहा है कि सभी विदेशी आतंकवादी हैं और वे नियंत्रण रेखा में हाल में घुसपैठ करनेवाले समूह में शामिल थे. प्रवक्ता ने कहा कि दो पुलिसकर्मी दीपक थुसू और एसपीओ मोहम्मद यूसुफ तथा सेनाकर्मी सिपाही अशरफ राठर तथा नायक रंजीत खोलका शहीद हो गये. उन्होंने कहा कि इससे पहले गोलीबारी में एसपीओ जावेद अहमद घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola