ePaper

त्रिपुरा के सीएम पद की आज शपथ लेंगे बिप्लब देब, पीएम नरेंद्र मोदी आैर अमित शाह भी समारोह में होंगे शामिल

Updated at : 09 Mar 2018 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिपुरा के सीएम पद की आज शपथ लेंगे बिप्लब देब, पीएम नरेंद्र मोदी आैर अमित शाह भी समारोह में होंगे शामिल

अगरतल्ला : त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने के बाद शुक्रवार को बिप्लब देब अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. अगरतल्ला के असम राइफल्स मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे. इसी के साथ आज […]

विज्ञापन

अगरतल्ला : त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने के बाद शुक्रवार को बिप्लब देब अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. अगरतल्ला के असम राइफल्स मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे. इसी के साथ आज से ही पूर्वोत्तर के राज्य में भाजपा की पहली सरकार का आगाज होगा. 48 वर्षीय देब ने छह मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया.

इसे भी पढ़ेंः विप्लव देव होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में किया गया फैसला

भाजपा-इंडीजीनियस पीपुल्स पार्टी ऑफ त्रिपुरा( आईपीएफटी) गठबंधन ने पिछले हफ्ते आये चुनाव परिणामों में जीत दर्ज की और 25 बरस के माकपा नीत वाम दलों शासन को उखाड़ फेंका. इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 35 सीटें जीतीं, जबकि आईपीएफटी के आठ सदस्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छह मार्च को ऐलान किया था कि जिशनू देब बर्मा राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे.

देबबर्मा की सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था. वह चारिलम( अनुसूचित जनजाति) सीट से चुनाव लड़ रहे थे और इस सीट पर माकपा प्रत्याशी की मौत की वजह से चुनाव नहीं हुआ. इस सीट पर अब 12 मार्च को चुनाव होगा. भाजपा के प्रवक्ता मृणाल कांती देब ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है. लंबे समय से आरएसएस के स्वयंसेवक देब राज्य में भाजपा की जीत के सूत्रधार बने. आईपीएफटी के अध्यक्ष एनसी देब बर्मा ने बताया कि पार्टी को नये मंत्रिमंडल में दो सीटें मिलेंगी. इस बाबत फैसला भाजपा नेता और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन( एनईडीए) के प्रमुख हेमंत बिस्व शर्मा के साथ बैठक में लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola