महंगाई भत्ता 5% से बढ़कर 7 % हुआ, 1.10 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा फायदा
Updated at : 07 Mar 2018 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने अपने कुल 1.10 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर पांच से बढ़ा कर सात प्रतिशत कर दी है. नयी दर एक जनवरी 2018 से लागू मानी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार ने अपने कुल 1.10 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर पांच से बढ़ा कर सात प्रतिशत कर दी है.
नयी दर एक जनवरी 2018 से लागू मानी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी गई.
इसे मौजूदा पांच प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत किया गया है. केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिये महंगाई राहत की बढ़ी किस्त एक जनवरी 2018 से लागू होगी.
वक्तव्य के अनुसार इस वृद्धि से केन्द्र सरकार के 48.41 लाख कर्मचारियों और 61.17 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. इसमें कहा गया है कि महंगाई भत्ते, महंगाई राहत की बढ़ी दर से सरकारी खजाने पर सालाना 6,077.72 करोड़ रुपये और वर्ष 2018-19 ( जनवरी 2014 से फरवरी 2019 के 14 माह की अवधि के लिये ) यह राशि कुल मिलाकर 7,090.68 करोड़ रुपये होगी. महंगाई भत्ते की यह वृद्धि स्वीकार्य फार्मूला के मुताबिक है. यह फार्मूला7 वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




