मनोहर पर्रिकर को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिली

पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. वह पिछले एक सप्ताह से अग्न्याशय संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर तुरंत गोवा पहुंचे और बाद में यहां विधानसभा परिसर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया. […]
पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. वह पिछले एक सप्ताह से अग्न्याशय संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर तुरंत गोवा पहुंचे और बाद में यहां विधानसभा परिसर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया. विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने कहा, पर्रिकर गोवा पहुंच गये हैं.
Visuals of Goa CM #ManoharParrikar at the State Assembly. pic.twitter.com/85ttdmC7tw
— ANI (@ANI) February 22, 2018
यह अच्छी खबर है कि उन्हें छुट्टी मिल गयी है. लोबो ने कहा कि गोवा विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश किया जाना है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बजट पर्रिकर पेश करेंगे या नहीं. पर्रिकर का लीलावती अस्पताल में 15 फरवरी से इलाज चल रहा था। गोवा पहुंचने के बाद पर्रिकर पणजी स्थित अपने आवास पर गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




