ePaper

चुनावी बैठक के दौरान ओड़िशा के CM नवीन पटनायक पर फेंका जूता, गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2018 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी बैठक के दौरान ओड़िशा के CM नवीन पटनायक पर फेंका जूता, गिरफ्तार

बारगढ़ (ओड़िशा) : बारगढ़ जिले में मंगलवार को एक चुनावी बैठक को संबोधित करने के दौरान ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर एक व्यक्ति ने जूते उछाले. पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को चोट नहीं आयी. यह जूता उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को जाकर लगा. सुरक्षा बल के जवानों ने हमलावर को तुरंत हिरासत में […]

विज्ञापन

बारगढ़ (ओड़िशा) : बारगढ़ जिले में मंगलवार को एक चुनावी बैठक को संबोधित करने के दौरान ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर एक व्यक्ति ने जूते उछाले. पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को चोट नहीं आयी. यह जूता उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को जाकर लगा.

सुरक्षा बल के जवानों ने हमलावर को तुरंत हिरासत में ले लिया, जबकि मुख्यमंत्री को वहां से सुरक्षित निकाल कर ले जाया गया. यह घटना बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र के खुंभरी गांव में उस समय हुई जब पटनायक बारपली में एक रोड शो के बाद एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को एक स्थानीय थाना ले जाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. बिजेपुर सीट पर 24 फरवरी को उपचुनाव होना है. सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी कांग्रेस एवं भाजपा, दोनों पक्षों के नेताओं ने घटना की निंदा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola