मेरा धरना एक और केजरीवाल को जन्म नहीं देगा : अन्ना हजारे

नयी दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि केंद्र के खिलाफ उनके तय धरने से ‘एक और केजरीवाल’ नहीं बनेगा. वह एक समय अपने पर आश्रित रहे अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में बोल रहे थे जो बाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने. भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले अन्ना ने कहा कि वह […]
नयी दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि केंद्र के खिलाफ उनके तय धरने से ‘एक और केजरीवाल’ नहीं बनेगा. वह एक समय अपने पर आश्रित रहे अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में बोल रहे थे जो बाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने.
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले अन्ना ने कहा कि वह मार्च में प्रस्तावित अपने आंदोलन में शामिल होने वालों से हलफनामा लेंगे कि वे बाद में राजनीति में शामिल नहीं होंगे. हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी उनके 2014 के आम चुनावों में किये गये ‘अच्छे दिन’ के वादे के लिये निशाना साधा.
उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल की नियुक्ति करने के बजाए केंद्र ऐसे संशोधन लेकर आया जिससे लोकपाल अधिनियम कमजोर हुआ. यहां एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा, ‘नहीं, अब मेरे धरने से कोई दूसरा केजरीवाल पैदा नहीं होगा. मैं अपना समर्थन कर रहे लोगों से हलफनामा ले रहा हूं कि वे राजनीति में शामिल नहीं होंगे.’वे यहां एसआरसीसी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित एक व्यापार सम्मेलन में टुवार्ड्स करप्शन फ्री इंडिया विषय पर संबोधन के लिये आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










