वित्त मंत्रालय नहीं मिलने से नाराज हैं नितिन पटेल दे सकते हैं इस्तीफा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद: गुजरात में नवनिर्वाचित विजय रूपाणी सरकार में नया विवाद शुरू हो गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनमाफिक मंत्रालय नहीं मिलने से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल नाराज हैं और उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है. पिछली सरकार में नितिन पटेल के पास वित्त मंत्रालय था, लेकिन इस बार यह मंत्रालय सौरभ पटेल […]
विज्ञापन
अहमदाबाद: गुजरात में नवनिर्वाचित विजय रूपाणी सरकार में नया विवाद शुरू हो गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनमाफिक मंत्रालय नहीं मिलने से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल नाराज हैं और उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है.
पिछली सरकार में नितिन पटेल के पास वित्त मंत्रालय था, लेकिन इस बार यह मंत्रालय सौरभ पटेल को दे दिया गया है, जिससे वे नाराज दिख रहे हैं. खबर है कि नितिन पटेल कैबिनेट की बैठक में भी बेमन से पहुंचे थे, वह भी तब जब मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उन्हें मनाने खुद गये थे.
सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी मिल रही है कि नितिन पटेल वित्त मंत्रालय नहीं मिलने से इतने नाराज हैं कि वे इस्तीफा भी दे सकते हैं. हालांकि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी उन्हें मनाने में जुटे हैं. हाल ही में गुजरात में नयी सरकार का गठन हुआ है और विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बने हैं, जबकि नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. 182 सीट में से भाजपा ने 99 सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को 80 सीट पर विजय मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










