ePaper

शोपियां में आतंकियों ने बैंक के कैश वाहन पर किया हमला, दो सुरक्षा गार्डों की मौत

Updated at : 11 Dec 2017 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
शोपियां में आतंकियों ने बैंक के कैश वाहन पर किया हमला, दो सुरक्षा गार्डों की मौत

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने बैंककर्मियों के एक वाहन पर गोलियां चलायीं जिससे बैंक के दो सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने खोज अभियान शुरू किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सोमवार को […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने बैंककर्मियों के एक वाहन पर गोलियां चलायीं जिससे बैंक के दो सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने खोज अभियान शुरू किया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सोमवार को दोपहर शोपियां के केल्लर इलाके में जम्मू एंड कश्मीर बैंक के एक वाहन पर आतंकवादियों ने गोलियां चलायीं, जिससे बैंक के दो कर्मचारी घायल हो गये. उन्होंने कहा कि घायल सुरक्षा गार्डों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन दोनो ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान पुलवामा के रहनेवाले तारिक अहमद और अनंतनाग के मुश्ताक अहमद के तौर पर हुई है.

सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर आतंकियो की तलाश शुरू कर दी है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार आतंकियों ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक के एटीएम में लूट की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola