OMG : तांत्रिक के कहने पर पिता ने चढ़ा दी पुत्र की बलि

Updated:
विज्ञापन
OMG : तांत्रिक के कहने पर पिता ने चढ़ा दी पुत्र की बलि

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बैगा (तांत्रिक) के कहने पर पिता ने अपने पुत्र की बलि चढ़ा दी. पुलिस ने पिता और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा गांव में बैगा राजेश यादव (19) के कहने पर […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बैगा (तांत्रिक) के कहने पर पिता ने अपने पुत्र की बलि चढ़ा दी. पुलिस ने पिता और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा गांव में बैगा राजेश यादव (19) के कहने पर रामगोपाल पटेल (39) ने अपने पुत्र रुपेश (13) की बलि चढ़ा दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 25 तारीख को रुपेश का क्षत विक्षत शव उसके घर से बरामद किया गया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब उसके पिता पर शक हुआ. जब पुलिस ने पिता से पूछताछ की तब पिता रामगोपाल ने बताया कि उसने भूत प्रेत से पीछा छुड़ाने के लिए अपने पुत्र की बलि दे दी.

रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसके सिर में चोट पहुंचाई. रामगोपाल ने बाद में बालक के लिंग को काट दिया. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पटेल ने पुलिस को बताया कि उसे महसूस हो रहा था कि उसके सिर पर भूत प्रेत का साया है. इसके बाद उसने बैगा राजेश यादव से संपर्क किया.

बैगा यादव ने बताया कि भूत प्रेत उसे परेशान कर रहे हैं और जब वह अपने पुत्र की बलि देगा तब वह इस समस्या से छुटकारा पा सकेगा. इसके बाद पटेल ने अपने बेटे की बलि दे दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पटेल को पुत्र की बलि देने के आरोप में तथा बैगा को आपराधिक षडयंत्र करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola