अजीत डोभाल के बेटे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला

Updated at : 04 Nov 2017 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
अजीत डोभाल के बेटे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला

नयी दिल्ली (भाषा) : एक खबर को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर प्रहार किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल के एक संगठन चलाने में हितों के टकराव की संभावना है. संगठन के बोर्ड में कुछ केंद्रीय मंत्रियों के भी होने का भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली (भाषा) : एक खबर को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर प्रहार किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल के एक संगठन चलाने में हितों के टकराव की संभावना है. संगठन के बोर्ड में कुछ केंद्रीय मंत्रियों के भी होने का भी आरोप है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया कि शाह-जादा की अपार सफलता के बाद भाजपा की नयी पेशकश…अजित शौर्य गाथा.

इसे भी पढ़ेंः डोकलाम पर ‘परेशान’ चीन को अजीत डोभाल की यात्रा से बंधी उम्मीद

खबर में आरोप लगाया गया है कि डोभाल के बेटे द्वारा चलाये जा रहे थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन को चलाने में हितों के टकराव की संभावना है, क्योंकि शौर्य डोभाल वित्तीय सेवा कंपनी में साझीदार हैं और थिंक टैंक में कुछ वरिष्ठ मंत्री निदेशक पद पर हैं. यह संगठन कुछ विदेशी और भारतीय काॅरपोरेट के वित्तीय मदद से चलता है और इन काॅरपोरेट में कुछ का सरकार से भी लेन-देन है.

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिया फाउंडेशन का अपारदर्शी वित्त व्यवस्था, इसमें वरिष्ठ मंत्रियों का निदेशक पद और इसके कार्यकारी निदेशक शौर्य डोभाल द्वारा जेमिनी फाइनेंशियल सर्विसेज का संचालन भी हितों के टकराव और लॉबीइंग की संभावना को दर्शाता है. जेमिनी फाइनेंशियल सर्विसेज एक ऐसी कंपनी है, जो ओईसीडी और उभरते एशियाई अर्थव्यवस्था के बीच लेन-देन और पूंजी प्रवाह का काम करती है.

कांग्रेस ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन चार केंद्रीय मंत्रियों को हटा देना चाहिए, जो संगठन में निदेशक हैं और पार्टी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उन चार मंत्रियों को हटा देना चाहिए, जो इंडिया फाउंडेशन के बोर्ड में शामिल हैं. हम मोदी से पूछना चाहते हैं कि वह कब उन्हें हटायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola