मायावती को जादू की झप्पी मामले में संजय दत्त को अदालत का सम्मन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2017 2:39 PM (IST)
विज्ञापन

बाराबंकी : बाराबंकी की एक अदालत ने अभिनेता संजय दत्त को 2009 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर कथित तौर पर की गयी टिप्पणियों को लेकर सम्मन जारी किया है. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय यादव ने कल सम्मन जारी किया और संजय दत्त को 16 नवंबर को अदालत में पेश […]
विज्ञापन
बाराबंकी : बाराबंकी की एक अदालत ने अभिनेता संजय दत्त को 2009 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर कथित तौर पर की गयी टिप्पणियों को लेकर सम्मन जारी किया है. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय यादव ने कल सम्मन जारी किया और संजय दत्त को 16 नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया.
अभियोजन अधिकारी रमेश चंद कनौजिया ने आज बताया कि अदालत ने मुंबई के आयुक्त से कहा है कि वह संजय दत्त को सम्मन भिजवायें. संजय दत्त ने 19 अप्रैल 2009 को टिकैतनगर क्षेत्र में सपा उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान कहा था कि वह मायावती को जादू की झप्पी देंगे. जिला प्रशासन ने इस जनसभा की वीडियोग्राफी करायी थी. बाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर मसौली थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने प्राथामिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




