केरल : RSS कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल

कन्नूर : राजनीतिक हिंसा के लिए कुख्यात केरल के कन्नूर जिले में एक बार फिर आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला किया गया है. इस हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझुप्पिलांगद में कथित माकपा कार्यकर्ताओं ने आज […]
कन्नूर : राजनीतिक हिंसा के लिए कुख्यात केरल के कन्नूर जिले में एक बार फिर आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला किया गया है. इस हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझुप्पिलांगद में कथित माकपा कार्यकर्ताओं ने आज एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार आरएसएस कार्यकर्ता निदेश (28) की हालत गंभीर है और उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके हाथों और टांगों में चोटें आई हैं. गौरतलब है कि यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब केरल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ बीजेपी ने जनरक्षा यात्रा निकाली है. कल भी भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केरल में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




