VIDEO में देखिए किस तरह कुछ लोग गौ माता के सींग को काट रहे हैं... जानिए कौन है ये लोग?

गौ सेवा की मिसाल पेश करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो गौसेवक महेन्द्र इंसान उर्फ ‘एम. के. खडौलिया’ का है जिसे उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय के आंख के नीचे उसके ही सींग घुस गया […]
गौ सेवा की मिसाल पेश करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो गौसेवक महेन्द्र इंसान उर्फ ‘एम. के. खडौलिया’ का है जिसे उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय के आंख के नीचे उसके ही सींग घुस गया है. दरअसल यह सींग ज्यादा बड़ा हो जाने के कारण गाय की आंख के निचले हिस्से में घुस गया हैं. जिससे वो कराह रही हैं. वीडियो में कुछ गौ सेवक इस गाय की सींग को निकालने के लिए मशकत्त करते दिख रहे हैं.
आखिरकार एक हथियार के मदद से सींग को काटकर गौ सेवक गाय को मल्हम पट्टी करके दुरूस्त करते नजर आ रहे है. लोग इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे है और उनके इस वीडियो को ढ़ेर सारे लाइक्स और शेयर मिल रहे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=06y74USz_-4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




