राहुल बनाम रावल : गुजराती को गधा कहनेवाले अब वोट की भीख मांगने गुजरात आये हैं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2017 1:49 PM
गुजरात में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के भीतर सुगबुगाहट तेज होती जा रही है. मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में लगीं सारी पार्टियां हर संभव कोशिश में लगी हैं. इसी क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों राज्य के दौरे पर थे. उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं […]
गुजरात में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के भीतर सुगबुगाहट तेज होती जा रही है. मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में लगीं सारी पार्टियां हर संभव कोशिश में लगी हैं.
इसी क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों राज्य के दौरे पर थे. उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-मुलाकात की, सभाएं की, मंदिरों में दर्शन किया. यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ‘विकास पागल हो गया है’ का नारा भी दे डाला.
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा – राहुल गांधी ईसाई हैं, 10 जनपथ के भीतर चर्च है
फिर क्या था! अब उन्हें भाजपा के नेताओं ने आड़े हाथों लिया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने जहां राहुल गांधी के धर्म को लेकर सवाल उठाया है, वहीं बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता परेश रावल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है.
राहुल गांधी के ‘विकास पागल हो गया है’ नारे के जवाब में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है. परेश रावल ने लिखा है – विकास पागल है की नहीं वो तो वक़्त बतायेगा पर एक बात तय है की पागलों के हाथों में विकास नहीं जाना चाहिए!
विकास पागल है की नहीं वो तो वक़्त बतायेगा पर अेक बात तय है की पागलों के हाथों में विकास नहीं जाना चाहिये !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) September 28, 2017
अपने बयानों और ट्वीट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहनेवाले परेश रावल यहीं नहीं रुके. उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव के समय की याद दिलाते हुए कांग्रेस पर एक और हमला किया.
गुजरात के विकास को पागल और U.P के चुनाव में गुजराती को गधे कहनेवाले अब वोट की भीख मांगने गुजरात आये हैं . बेशर्मी के बादशाहों का स्वागत है !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) September 28, 2017
उन्होंने लिखा – गुजरात के विकास को पागल और यूपी के चुनाव में गुजराती को गधा कहनेवाले अब वोट की भीख मांगने गुजरात आये हैं. बेशर्मी के बादशाहों का स्वागत है!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










