योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य ने दिया लोकसभा से इस्तीफा

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. हाल ही में विधान परिषद के लिए इन दोनों को चुना गया है. लोकसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा के दो सांसदों ने सचिवालय को अपना इस्तीफा […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. हाल ही में विधान परिषद के लिए इन दोनों को चुना गया है. लोकसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा के दो सांसदों ने सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
आदित्यनाथ जहां गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद थे वही मौर्या फूलपुर (इलाहाबाद) संसदीय सीट से चुने गये थे. मार्च में राज्य में भाजपा की भारी जीत के बाद आदित्यनाथ और मौर्या क्रमश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बने थे। पिछले सप्ताह वे राज्य विधान परिषद के लिए निविरोध चुने गये थे. इनका इस्तीफा अधिसूचित हो जाने पर चुनाव आयोग दोनों लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराये जाने की घोषणा करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




