ओबीसी के लिए क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ा कर आठ लाख रुपये प्रति वर्ष की गयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2017 7:22 PM
नयी दिल्ली : ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर की सीमा मौजूदा सालाना छह लाख रुपये से बढ़ा कर आठ लाख रुपये कर दी गयी है. एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है. इसके मायने है कि ऐसे व्यक्ति जिनकी सकल वार्षिक आय लगातार तीन साल तक आठ लाख रुपये या अधिक होगी उनके […]
नयी दिल्ली : ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर की सीमा मौजूदा सालाना छह लाख रुपये से बढ़ा कर आठ लाख रुपये कर दी गयी है. एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है. इसके मायने है कि ऐसे व्यक्ति जिनकी सकल वार्षिक आय लगातार तीन साल तक आठ लाख रुपये या अधिक होगी उनके बच्चे क्रीमी लेयर श्रेणी में आयेंगे और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उपलब्ध आरक्षण का फायदा लेने के हकदार नहीं होंगे.
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, अब अन्य पिछड़ी जातियों के बीच क्रीमी लेयर के निर्धारण के लिए आय सीमा छह लाख रुपये से बढ़ा कर आठ लाख रुपये करने का फैसला किया गया है. वर्ष 1993 में इसकी सीमा एक लाख रुपये थी. इसे तीन बार बढ़ाया गया. वर्ष 2004 में आय सीमा बढ़ा कर 2.5 लाख रुपये, 2008 में 4.5 लाख रुपये और 2013 में छह लाख रुपये की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










