तमिलनाडु : बस स्टैंड की छत गिरने से 9 की मौत, 20 के दबे होने की आशंका

कोयंबटूर : शहर के बाहरी हिस्से में स्थित सोमानुर में एक बस स्टैंड की छत गिर जाने के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 20 के दबे होने की आशंका है. प्रारंभिक सूचना के आधार पर, यहां ग्रामीण पुलिस मुख्यालय में पुलिस ने बताया कि स्टैंड की छत अचानक […]
कोयंबटूर : शहर के बाहरी हिस्से में स्थित सोमानुर में एक बस स्टैंड की छत गिर जाने के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 20 के दबे होने की आशंका है. प्रारंभिक सूचना के आधार पर, यहां ग्रामीण पुलिस मुख्यालय में पुलिस ने बताया कि स्टैंड की छत अचानक यात्रियों पर जा गिरी.
#UPDATE: 9 dead, 20 more feared trapped under debris in bus stand roof collapse incident in Coimbatore's Somanur, rescue operations underway pic.twitter.com/0PNNMbdMVv
— ANI (@ANI) September 7, 2017
पुलिस ने बताया कि मलबे में अभी तक कई लोग फंसे हैं इसलिए हादसे में हताहत लोगों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




