ePaper

राजीव गांधी हत्याकांड का दोषी एजी पेरारिवालन पैरोल पर रिहा

Updated at : 25 Aug 2017 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
राजीव गांधी हत्याकांड का दोषी एजी पेरारिवालन पैरोल पर रिहा

वेल्लोर : राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों में से एक एजी पेरारिवालन को आज पैरोल पर रिहा कर दिया गया. कल ही उसके पैरोल को स्वीकृति मिल गयी थी. पेरारिवालन की मां ने केंद्रीय कारा से आग्रह किया था कि उनके बेटे को पिता के इलाज के लिए एक महीने की छुट्टी दी जायी. आज […]

विज्ञापन

वेल्लोर : राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों में से एक एजी पेरारिवालन को आज पैरोल पर रिहा कर दिया गया. कल ही उसके पैरोल को स्वीकृति मिल गयी थी. पेरारिवालन की मां ने केंद्रीय कारा से आग्रह किया था कि उनके बेटे को पिता के इलाज के लिए एक महीने की छुट्टी दी जायी.

आज सुबह जब पेरारिवालन को रिहा किया गया, तो उनकी मां अरपुतम आम्मल ने कहा कि मेरा बेटा 27 साल बाद जेल से घर आया है. मैं उन सारे लोगों का धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया, विशेषकर मैं जयललिता का धन्यवाद देना चाहती हूं.

26 साल की उम्र में ज्वाइन किया था इन्फोसिस, अब 62 में दोबारा कंपनी के चीफ बने नीलेकणि

कुछ समय पहले पेरारिवालन के पैरोल को डिप्टी इंस्पेक्टर जेनरल ने यह कहते हुए खारिज कर दिया गया था, कि नियम 22 के तहत उसे पैरोल नहीं दिया जा सकता है. लेकिन बाद में उसे पैरोल दे दिया गया

राजीव गांधी हत्याकांड के बाद पेरारिवालन पिछले 26 सालों से जेल में बंद हैं. उनकी मां ने उसके पैरोल के कई आवेदन दिये थे, जिसके बाद उसकी रिहाई संभव हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola