मोदी पर जमकर बरसे राहुल, कहा मोदी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Aug 2017 5:35 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुरू : आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गयी थीं, उन्होंने बताया कि भाषण बहुत छोटा था. सच्चाई यह […]
विज्ञापन
बेंगलुरू : आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गयी थीं, उन्होंने बताया कि भाषण बहुत छोटा था.
सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहुत कम बोला, क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ था ही नहीं. नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में यह तो बताया कि हर वर्ष वे दो करोड़ नौकरी देंगे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि बेरोजगारी की दर पिछले आठ सालों में सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुकी है.
उन्होंने यह नहीं बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गोरखपुर में 90 बच्चों की जान चली गयी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दबाव में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा किसानों का कर्ज माफ करने के लिए बाध्य हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










