ePaper

गोपालकृष्ण गांधी ने वेंकैया नायडू को दी जीत पर बधाई

Updated at : 05 Aug 2017 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालकृष्ण गांधी ने वेंकैया नायडू को दी जीत पर बधाई

नयी दिल्ली : उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने शनिवार को एनडीए उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू को जीत की बधाई दी. इसके साथ गांधी ने कहा कि जो वोट उनको मिले वो ‘स्वतंत्र विचार एवं अभिव्यक्ति के अधिकार’ की अभिपुष्टि हैं. समर्थन करनेवाले सांसदों और पार्टियों का धन्यवाद करते हुए कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने शनिवार को एनडीए उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू को जीत की बधाई दी. इसके साथ गांधी ने कहा कि जो वोट उनको मिले वो ‘स्वतंत्र विचार एवं अभिव्यक्ति के अधिकार’ की अभिपुष्टि हैं. समर्थन करनेवाले सांसदों और पार्टियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको ‘उम्मीद से ज्यादा’ वोट मिले.

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल ने कहा, ‘मैं एम वेंकैया नायडू को जीत पर बधाई देता हूं और भारत के सभी वर्गों के उप राष्ट्रपति की नयी जिम्मेदारी की शुभकामना देता हूं.’ उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दो जीत हुई है, एक जीत नायडू और दूसरी स्वतंत्र अभिव्यक्ति की जीत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola