ePaper

विशेष तरह का खंजर लेकर भारत में घुसा था पाकिस्तानी हमलावर ''बैट'', हेडबैंड में लगाया था कैमरा

Updated at : 24 Jun 2017 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष तरह का खंजर लेकर भारत में घुसा था पाकिस्तानी हमलावर ''बैट'', हेडबैंड में लगाया था कैमरा

जम्मू : नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सेना के गश्ती दल पर हमला करने वाली पाकिस्तान की बोर्डर एक्शन टीम (बैट) में विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल थे. उनके पास ‘विशेष खंजर ‘ और कैमरा लगा हेडबैंड था, जिससे वे पुंछ जिले के हमले को रिकार्ड करना चाहते थे. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले […]

विज्ञापन

जम्मू : नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सेना के गश्ती दल पर हमला करने वाली पाकिस्तान की बोर्डर एक्शन टीम (बैट) में विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल थे. उनके पास ‘विशेष खंजर ‘ और कैमरा लगा हेडबैंड था, जिससे वे पुंछ जिले के हमले को रिकार्ड करना चाहते थे. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 22 जून को हुए हमले में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे और भारतीय सेना की जवाबी कार्वाई में ‘बैट ‘ का एक सदस्य मारा गया था. भारतीय सेना ने खोज एवं अन्य अभियानों के दौरान वहां से ‘बैट ‘ के एक सदस्य का शव बरामद किया था.

‘अलविदा जुम्मे’ के दिन धमाकों से हिला पाकिस्तान, 62 की मौत

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘ ‘ ‘बैट ‘ के प्रयास को नाकामयाब करने की कार्रवाई में मारे गये घुसपैठिये का शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.’ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘हथियार, गोला बारुद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जैसे विशेष खंजर, कैमरा लगा एक हेडबैंड, चाकू, एक एके राइफल, तीन मैगजीन, दो ग्रेनेड के अलावा कुछ कपडे और थैले वहां से बरामद किये गये हैं जो पाकिस्तानी सेना की बर्बर मानसिकता को दर्शाता है. ‘ ‘ अधिकारी ने बताया कि ‘बैट ‘ के सदस्य ने कार्वाई और जवानों को मारने की घटना को रिकॉर्ड करने के लिए हेडबैंड पहना था. बलों ने उनकी इस कोशिश को नाकामयाब कर दिया और इस जवाबी कार्वाई में उनके एक सदस्य की मौत हो गयी और अन्य घायल हो गये.

VIDEO: पाकिस्तान ने जाधव को टॉर्चर कर बनाया वीडियो, आप भी देखें चोट के निशान

उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है कि कैमरा सीमा पार पाकिस्तानी सेना संस्थानों से लाइव जुडा था या नहीं. उन्होंने कहा, ‘ ‘कैमरा के डेटा एवं विवरण की जांच की जाएगा.’ ‘ अधिकारी ने कहा, ‘ ‘हमें यकीन है कि ‘बैट ‘ का एक और सदस्य मारा गया है लेकिन उसका शव ‘बैट ‘ के अन्य सदस्य अपने साथ ले गये हैं. ‘ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘हमारे सैनिकों द्वारा की गई कठोर कार्वाई नापाक योजना (सैनिकों का विघटित करने और उसे कैमरा में रिकार्ड करने) को कभी पूरा नहीं होने देगी. ‘ ‘ इस साल पाकिस्तानी विशेष बलों द्वारा नियंत्रण रेखा से 600 मीटर अंदर आ पुंछ सेक्टर में हमला करने की यह तीसरी घटना है.

अलकायदा आैर तालिबान को पनाह देना पाकिस्तान को पड़ सकता है भारी, जानिये कैसे…?

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना की उनकी चौकियों से की गई भारी गोलीबारी के बीच बोर्डर एक्शन टीम (बैट) ने करीब रात दो बजे हमला किया था. ‘बैट ‘ में आमतौर पर पाकिस्तान सेना के विशेष बलों के कर्मी और कुछ आतंकवादी होते हैं. अधिकारी ने कहा, ‘ ‘भारी हथियारों से लैस पांच-सात लोगों की एक बोर्डर एक्शन टीम पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की आड में गुलपुर के अग्रिम इलाके पर नियंत्रण रेखा से 600 मीटर अंदर पुंछ सेक्टर में आ गयी थी.’ ‘ पाकिस्तानी हमलावर भारतीय चौकियों के पास 200 मीटर तक पहुंच गये थे.
हमले के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने गुलपुर-करमारा-चाकन दा-बाघ इलाकों के पास नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की. अधिकारी ने बताया कि हथियारों से लैस घुसपैठियों ने भारतीय गश्ती दल के अधिकार क्षेत्र को निशाना बनाया था. हलमे में औरंगाबाद के नाईक जाधव संदीप और कोल्हापुर के सिपाही माने श्रावण बालकू शहीद हो गए थे. कल रात साढे तीन बजे तक पाकिस्तान की और से गोलीबारी जारी रही थी जिसके जवाब में भारतीय चौकियों ने भी कठोरता से कार्रवाई की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola