ePaper

सरकार ने माना, माल्या को भारत लाना इतना आसान नहीं, प्रत्यर्पण मामले की सुनवार्इ होगी आज

Updated at : 13 Jun 2017 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने माना, माल्या को भारत लाना इतना आसान नहीं, प्रत्यर्पण मामले की सुनवार्इ होगी आज

नयी दिल्ली/लंदनः भारत के बैंकों से नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या के मामले में मंगलवार को लंदन के वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में सुनवाई होगी. कहा जा रहा है कि सुनवाई के दौरान भगोड़े कारोबारी के प्रत्यर्पण के मामले में भारतीय अधिकारियों का पक्ष ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसीक्यूशन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/लंदनः भारत के बैंकों से नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या के मामले में मंगलवार को लंदन के वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में सुनवाई होगी. कहा जा रहा है कि सुनवाई के दौरान भगोड़े कारोबारी के प्रत्यर्पण के मामले में भारतीय अधिकारियों का पक्ष ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस(सीपीएस) की ओर से रखा जायेगा. वहीं, इस मामले में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि भारत से भागकर लंदन में रह रहे शराब कारोबारी प्रत्यर्पण इतना आसान भी नहीं है, जितना हम सोचते हैं. ईडी के द्वारा दस्तावेज यूके को भेज दिये गये हैं, हम जल्द ही माल्या को वापस लाने में कामयाब होंगे.

इस खबर को भी पढ़ेंः बोले शराब कारोबारी विजय माल्या, मामले के निपटान के लिये बैंकों से बातचीत को हूं तैयार

इससे पहले मामले की सुनवाई 17 मई को होनी थी, जो मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का चार सदस्यीय दल मई महीने की शुरूआत में लंदन गया था. सीपीएस सीबीआई और ईडी की ओर से मुहैया कराये गये दस्तावेजों के आधार पर दलीलें देगी. पूर्व किंगफिशर एयरलाइंस के 61 वर्षीय प्रमुख माल्या ने भारत के विभिन्न बैंकों से 9000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया हुआ है.

गौरतलब है कि शराब कारोबारी विजय माल्या पिछले साल मार्च से ही ब्रिटेन में रह रहे हैं. इसी साल 18 अप्रैल को स्कॉटलैंड यार्ड ने धोखाधड़ी के आरोपों में माल्या को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद ब्रिटिश अदालतों में आधिकारिक प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद माल्या को सशर्त जमानत पर छोड़ दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola