पत्थरबाजों की ''ढाल'' को तोड़ेंगी भारतीय सेना की महिला बिग्रेड
Updated at : 10 Jun 2017 10:25 AM (IST)
विज्ञापन

undefined देहरादून : देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी में पासिंग आउट परेड के दौरान पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा कि सेना के ऑपरेशन के दौरान कई बार महिलाएं सामने आ जाती हैं, लिहाजा परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए हमें सेना में महिलाओं की भी जरूरत है. उन्होंने कहा कि पहले हम […]
विज्ञापन
undefined
देहरादून : देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी में पासिंग आउट परेड के दौरान पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा कि सेना के ऑपरेशन के दौरान कई बार महिलाएं सामने आ जाती हैं, लिहाजा परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए हमें सेना में महिलाओं की भी जरूरत है. उन्होंने कहा कि पहले हम मिलिट्री पुलिस में महिलाओं की भर्ती करेंगे, अगर सफलता मिलती है तो आगे विचार होगा.
रावत ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कश्मीर के युवाओं को बरगलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को हर वक्त प्रशिक्षित रहना जरूरी है. हमें अपनी प्रशिक्षण कायम रखने की जरूरत है. आर्मी चीफ ने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि कश्मीर में जो युवक राह से भटक गये हैं वो हथियार छोड़ दें.
पढ़ें, कश्मीर में ‘डर्टी वॉर’ को लेकर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने क्या कहा…
उन्होंने कहा कि फौज को अमन और शांति बहाल करने के लिए भेजा जाता है. हम वहां मार-धाड़ करने नहीं जाते हैं. हम कश्मीर में अमन और शांति बहाल करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




