ePaper

नालंदा के NH-20 पर बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर, बिहारशरीफ से नवादा जा रही थी बस

Updated at : 23 May 2022 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा के NH-20 पर बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर, बिहारशरीफ से नवादा जा रही थी बस

नालंदा के दिपनगर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के कारगिल मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया है. यहां बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में ट्रक के चालक और उप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

विज्ञापन

नालंदा के दिपनगर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के कारगिल मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया है. यहां बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में ट्रक के चालक और उप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बस पर सवार यात्री सुरक्षित

जख्मी चालक एवं उप चालक की पहचान वैशाली जिला के हाजीपुर थाना क्षेत्र के वुरनिया निवासी चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार के रूप में की गई है. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें विम्स कॉलेज रेफर कर दिया. हालांकि इस दुर्घटना में बस पर सवार यात्री सुरक्षित हैं. किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

बिहारशरीफ से नवादा जा रही थी बस

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है की बस बिहारशरीफ़ से खुलकर नवादा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से ट्रक आ रही थी जिससे बस की भीषण टक्कर हो गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहोल था. वहां इस घटना के कारण थोड़ी देर के लिए आवागमन की रुक गया.

Also Read: गोपालगंज में टाटा मैजिक ने बच्चे को रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
ट्रक और बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया

दीपनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने घटना के संदर्भ में बताया की ट्रक और बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया है. इस घटना में किसी की भी मौत नहीं हुई है लेकिन 2 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की पूरी जांच करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन