ePaper

Bihar News: नालंदा में प्रेम विवाह की रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक महिला की मौत

Updated at : 26 Jun 2022 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: नालंदा में प्रेम विवाह की रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक महिला की मौत

नालंदा के एक गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. गोलीबारी एक प्रेम विवाह के कारण शुरू हुई आपसी दुश्मनी की वजह से हुई.

विज्ञापन

नालंदा के पुराना इसुआ गांव में रविवार की सुबह नौ बजे दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. गोलीबारी का कारण आपसी दुश्मनी बताई जा रही है. यह दुश्मनी चार वर्ष पहले हुए प्रेम विवाह के कारण शुरू हुई थी.

दर्जनों राउंड गोलियां चली 

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गई है. गोलीबारी के दौरान बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान एक पक्ष की 45 वर्षीय सोनमा देवी की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, मृतका के भैंसुर श्रवण राम के पैर में गोली लगी और उसकी तीन वर्षीय पोती प्रीति कुमारी के हाथ में गोली लगी है. दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस दूसरे पक्ष की महिला को ले गई थाने 

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनस्थल पर जांच-पड़ताल की और फिर उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के मुकेश की मां को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले कर चली गई है.

Also Read: बिहार में 280 ग्रामीण सड़क और 84 पुलों को केंद्र से मिली मंजूरी, 1600 करोड़ रुपये होंगे खर्च
चार साल पहले हुई थी शादी 

स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि चार साल पहले स्व बाल्मीकि ढाढ़ी के पुत्र मुकेश कुमार ने मोहल्ले के ही श्रवण की पुत्री शबनम कुमारी से प्रेम विवाह किया था. इसके बाद से ही दोनों परिजनों के बीच आपसी रंजिश शुरू हो गई थी. दोनों के अभी तीन बच्चे हो चुके हैं. इसके बाद भी दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है. और कई बार तो मामला थाने तक भी पहुंच गया. इसके बाद से मुकेश अपनी पत्नी व परिवार के साथ गांव से बाहर रहने लगा है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola