अनंता की जिंदगी तबाह करने निकली राधिका, ‘नागिन 7’ में आएगा बड़ा मोड़

Naagin 7: ‘नागिन 7’ के नए प्रोमो में कहानी खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है. राधिका अनंता को फंसाने के लिए साजिश रचती है और एक मौत का इल्जाम उस पर डालने की कोशिश करती है, जिससे शो में सस्पेंस और ड्रामा और बढ़ जाएगा.
Naagin 7: टीवी का चर्चित सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के चलते सुर्खियों में है. शो की गिरती टीआरपी के बीच मेकर्स कहानी में लगातार नए मोड़ ला रहे हैं. लेटेस्ट प्रोमो ने साफ कर दिया है कि आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है.
अनंता को फंसाने की रचेगी साजिश
Radhika's foul play to oust Ahana's truth 💥
— 𝗧𝗵𝗲 𝗡𝗮𝗮𝗴𝗶𝗻 𝗖𝗹𝘂𝗯 (@naaginFBclub) April 17, 2026
Tune in to #Naagin7 only on COLORS "TV"#PriyankaChaharChoudhary #KanikaMann pic.twitter.com/90aLlqnYw7
प्रोमो के मुताबिक, राधिका अनंता को बर्बाद करने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचने वाली है. वह ऐसी चाल चलेगी जिससे एक लड़की की मौत हो जाएगी और इसका इल्जाम अनंता पर आएगा. राधिका इस हत्या को नागिन का हमला दिखाने की कोशिश करेगी, ताकि सबके सामने अनंता की सच्चाई उजागर हो सके. यह प्लान कहानी को पूरी तरह पलट देने वाला है.
सच की तलाश में निकलेगी अनंता
दूसरी तरफ अनंता को इस साजिश की भनक लग जाएगी, लेकिन उसे यह पता नहीं होगा कि उसके खिलाफ खेल कौन रहा है. ऐसे में वह खुद को बचाने और सच्चाई सामने लाने के लिए जांच शुरू करेगी. यह ट्रैक दर्शकों को रहस्य और सस्पेंस से भर देगा.
राधिका-अनंता के बीच होगी जबरदस्त टक्कर
कहानी में अब राधिका और अनंता आमने-सामने आने वाली हैं. आर्यमान को लेकर दोनों के बीच पहले से ही तनाव है, लेकिन अब यह टकराव खुलकर सामने आएगा. दोनों के बीच बदले और साजिश का खेल शो में हाई वोल्टेज ड्रामा जोड़ने वाला है.
शो को बचाने की कोशिश में मेकर्स
लगातार आ रही खबरों के मुताबिक, शो में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे. लीप की चर्चा और शो के बंद होने की अफवाहों के बीच मेकर्स कहानी को और रोमांचक बनाने में जुटे हैं. फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये नए ट्विस्ट शो को फिर से ट्रैक पर ला पाएंगे.
यह भी पढ़ें: अभीरा ने फिर तोड़ा अरमान का दिल, शादी से किया साफ इनकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




