मुजफ्फरपुर में आउट ऑफ स्कूल चिह्नित, 1773 बच्चों के लिए चलेगी विशेष क्लास

Updated at : 21 Dec 2022 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में आउट ऑफ स्कूल चिह्नित, 1773 बच्चों के लिए चलेगी विशेष क्लास

डोर टू डोर सर्वे में आउट ऑफ स्कूल चिह्नित जिले के 1773 बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए विशेष कक्षा संचालित की जायेगी. गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए चिह्नित बच्चों की संख्या मीनापुर में सबसे अधिक 519 हैं. वहीं सबसे कम संख्या पारू में पांच बच्चे हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. डोर टू डोर सर्वे में आउट ऑफ स्कूल चिह्नित जिले के 1773 बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए विशेष कक्षा संचालित की जायेगी. विभाग की ओर से 6 महीने और 9 महीने का कोर्स तैयार किया गया है. जल्द ही गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत की जानी है. छह महीने के प्रशिक्षण में 1330 और नौ महीने के प्रशिक्षण में 443 बच्चे शामिल होंगे. इन बच्चों को स्कूल की अवधि में ही पढ़ाकर उन्हें उम्र के सापेक्ष दक्ष बनाया जायेगा.

Also Read: मुजफ्फरपुर: बागमती बांध के किनारे बनेगा बेनीपुरी का स्मारक, सरकार ने दिये 4.13 करोड़
मीनापुर में सबसे अधिक 519 बच्चे

गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए चिह्नित बच्चों की संख्या मीनापुर में सबसे अधिक 519 हैं. वहीं सबसे कम संख्या पारू में पांच बच्चे हैं. वहीं कटरा में 9, कुढ़नी और मड़वन में 12-12 और सरैया में आठ बच्चों को ही विशेष कक्षा में शामिल किया जायेगा. प्रशिक्षण के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर उपलब्ध कराया जायेगा. डीपीओ एसएसए ने कहा है कि 24 दिसंबर तक हर हाल में सभी केंद्रों के संचालक जिला कार्यालय से सामग्रियों का उठाव करते हुए इसकी रिपोर्ट देंगे.

प्रखंडवार चिह्नित बच्चे

प्रखंड —– एनआरएसटी 6 महीने —— एनआरएसटी 9 महीने —-कुल

औराई —– 4 ——————————- 99 – ——————–103

बंदरा —— 136 —————————– 44 ——————— 180

बोचहां —– 23 —————————— 6 ——————— 29

गायघाट —– 57 —————————— 0 – ——————–57

कांटी ——– 44 —————————— 88 – ——————–132

कटरा ——– 8 —————————— 1 ——————— 9

कुढ़नी ——– 12 —————————— 0 – ——————–12

मरवन ——— 5 —————————— 7 – ——————–12

मीनापुर —— 434 – —————————–85 ——————— 519

मुरौल ——— 1 —————————— 25 ———————- 26

मोतीपुर —— 13 —————————— 12 —- ——————–25

मुशहरी —— 196 —————————— 2 – ———————-198

पारू ——— 5 – —————————–0 ———————5

साहेबगंज —–352 —————————— 68 ——————— 420

सकरा ———- 33 – —————————–5 – ——————–38

सरैया ———— 7 —————————— 1 ——————— 8

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन