Bochahan By Election: बोचहां में चुनाव कल, सुबह 7 बजे से होगा मतदान, तैनात रहेगी पारा मिलिट्री फोर्स

Bochahan By Election: मुजफ्फरपुर के बोचहां उपचुनाव का प्रचार रविवार शाम छह बजे समाप्त होने के बाद मतदान की तैयारी शुरू हो गयी है. 350 बूथों के लिए सोमवार की सुबह सिकंदरपुर स्टेडियम से मतदान कर्मी रवाना होंगे.
Bochahan By Election: मुजफ्फरपुर के बोचहां उपचुनाव का प्रचार रविवार शाम छह बजे समाप्त होने के बाद मतदान की तैयारी शुरू हो गयी है. 350 बूथों के लिए सोमवार की सुबह सिकंदरपुर स्टेडियम से मतदान कर्मी रवाना होंगे. उनके लिए 196 गाड़ियों की व्यवस्था की गयी है, जिनमें 65 बस हैं.
वैसे तो सभी बूथों पर फोर्स की तैनाती होगी, लेकिन 169 बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रणव कुमार ने यह जानकारी प्रेस वार्ता में दी. डीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण मतदान, गड़बड़ी करने वाले बख्से नहीं जायेंगे, अधिकारियों को कड़ी हिदायत दे दी गयी है.
प्रचार की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. इसके बाद जो भी प्रचार करते पकड़े जायेंगे उनके ऊपर एमसीएमसी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा, लेकिन जो वोटर लाइन में समय से पहले लग जायेंगे उनका वोट गिरेगा. महिला वोटर के लिए 54 मतदान केंद्र है.
Also Read: Bihar News: भीषण गर्मी से बढ़ी परेशानी, 21 जिलों में घटने लगा जल स्तर, पीएचइडी ने तेज की तैयारी
पहली बार प्रिजाइडिंग ऑफिसर इवीएम के साथ जायेंगे, इससे पहले पीसीसीपी टीम के साथ इवीएम बूथ पर जाता था. 50 प्रतिशत बूथ से लाइव वेबकास्टिंग की जायेगी, जिसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी. जिले में 39 जगहों पर बोर्ड को सील कर दिया गया है.
गर्मी के मौसम को देखते हुए हर मतदान केंद्र पर शेड बनाये गये है और पानी की व्यवस्था की गयी है. डीएम ने कहा कि बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता के लिए पोस्टल बैलेट की मांग की गयी थी. जिसने में अब तक 26 बुजुर्ग ने मतदान की रूचि दिखायी है, जिनके घर पर यह भेजा जायेगा. 411 सर्विस वोटर को भी बैलेट उपलब्ध कराया गया है.
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधिक प्रवृति के लोगों पर कार्रवाई की गयी है. 107 के तहत 6563 लोगों पर, 983 लोगों से बांड पेपर कराया गया, 123 को नन बेलेबल वारंट, 62 पर सीसीए लगाया गया है. जिनको प्रतिदिन थाने में हाजिरी देनी है.
जिले में मतदान टीम 385, माइक्रो ऑब्जर्वर 50, जोनल मजिस्ट्रेट 5, सुपर जोनल 2 है. सीआईएसएफ के 5, एसएसबी का 5, आइटीबीपी का 2 और सीआरपीएफ की तीन बटालियन तैनात रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




