ePaper

Bihar Weather Forecast : लो प्रेशर डेवलप नहीं होने से दो दिन तक अच्छी बारिश के आसार कम

Updated at : 23 Jul 2021 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : लो प्रेशर डेवलप नहीं होने से दो दिन तक अच्छी बारिश के आसार कम

लो प्रेशर डेवलप व मॉनसूनी सिस्टम के तैयार नहीं होने की वजह से बारिश में एक बार फिर कमी आ गयी है. अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना कम है. आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. लो प्रेशर डेवलप व मॉनसूनी सिस्टम के तैयार नहीं होने की वजह से बारिश में एक बार फिर कमी आ गयी है. अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना कम है. आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं.

इस वजह से धूप-छांव होते रहने की संभावना है. इधर, बारिश के बाद निकली तेज धूप के कारण पानी वाष्प बन कर आसमान में जा रहा है. इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ गयी है. इसके कारण आर्द्रता (उमस) 90 प्रतिशत से अधिक रहती है.

इससे उमस वाली गर्मी पड़ रही है. छांव में भी लोग पसीने से तर-ब-तर हो रहे हैं. गुरुवार की सुबह में आर्द्रता (उमस) 92 प्रतिशत रही, जबकि शाम में आर्द्रता (उमस) 83 प्रतिशत दर्ज की गयी. उमस वाली गर्मी के कारण काफी परेशानी हो रही है.

सुबह से लेकर रात तक उमस वाली गर्मी पड़ रही है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा. मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि दो दिन तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन