ePaper

मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, चलती ट्रेन से कूदकर भागे यात्री

Updated at : 08 Feb 2023 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, चलती ट्रेन से कूदकर भागे यात्री

मुजफ्फरपुर के रामदयालू स्टेशन के पास बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही अवध आसाम एक्सप्रेस की B2 बोगी AC थ्री कोच में रामदयालू स्टेशन के पास ब्रेक ब्याइंडिग से आग लग गयी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के रामदयालू स्टेशन के पास बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही अवध आसाम एक्सप्रेस की B2 बोगी AC थ्री कोच में रामदयालू स्टेशन के पास ब्रेक ब्याइंडिग से आग लग गयी. इस दौरान ही रेलवे लाइन के पास काम कर रहे कर्मियो की नजर ट्रेन से उठ रहे धुएं पर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गयी. धुआं बढ़ने पर एक यात्रियों चेन पुल कर ट्रेन को रामदयालू स्टेशन पर रोक दिया. ट्रेन के रुकते ही यात्री भोगी से कूदकर भागने लगे.

इमरजेंसी ब्रेक लगा गाड़ी को रोका

बताया जा रहा है कि ट्रेन कुछ देर पहले ही मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से खुली थी. राम दयालु रेलवे स्टेशन के पास दूसरे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मियो की नजर ट्रेन से उठ रहे आग की लपटों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया. ट्रेन के लोको पायलट ने शोरगुल सुनकर इमरजेंसी ब्रेक लगा गाड़ी को रोका. इसके बाद रेल कर्मियों की सहायता से ट्रेन में फायर सेफ्टी कीट के माध्यम से आग पर काबू पाया गया. मौके पर मौजूद एक रेल कर्मी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हम लोग बगल के ट्रैक पर काम कर रहे थे. इसी दौरान गाड़ी गुजरने लगी तो उनकी नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया.

ट्रेन को फिटनेस देकर रवाना कर दिया गया

इधर, रामदयालु स्टेशन पर तैनात रेल कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे. करीब 1 घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही. चक्के में लगी आग को किसी तरह बुझाया गया. शाम करीब 6: 12 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया. मामले में रेलवे के सीडीओ महेश कुमार ने बताया कि चक्के में आग लगने की जानकारी मिली थी. मौके पर जांच की गई है. ब्रेक बाइंडिंग की वजह से घटना हुई है. ट्रेन को फिटनेस देकर रवाना कर दिया गया है. इधर, घटना के बाद कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन