Munger, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: जदयू-राजद के बीच यहां आर-पार की है लड़ाई

Author : AvinishKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Oct 2020 10:33 PM

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020: मुंगेर जिले के तीन विधानसभा सीट पर पहले फेज में चुनाव होना है. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है. वहीं मुंगेर के तीन सीटों में दो पर जदयू का कब्जा है, जबकि एक सीट पर राजद ने जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

मुंगेर, बिहार विधान सभा चुनाव 2020: मुंगेर जिले के तीन विधानसभा सीट पर पहले फेज में चुनाव होना है. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है. वहीं मुंगेर के तीन सीटों में दो पर जदयू का कब्जा है, जबकि एक सीट पर राजद ने जीत दर्ज की थी. बिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे www.prabhatkhabar.com par.

मुंगेर विधानसभा सीट से राजद ने अपने विधायक विजय कुमार विजय का टिकट काटते हुए युवा चेहरा अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि एनडीए में यह सीट भाजपा कोटे को गया है. दूसरी ओर मुंगेर विधानसभा सीट से मुंगेर के मेयर रूमा राज के पति सुबोध वर्मा भी इस चुनाव में अपना किस्मत आजमा रहे हैं. वे रालोसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं.

Also Read: Bhagalpur, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: दोनों सीट पर कांग्रेस की प्रतिष्ठा है दांव पर

जमालपुर विधानसभा सीट से जनता दल यू पुन: स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस के अजय सिंह मैदान में है.

तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने अपने विधायक डॉ मेवालाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्वांचल के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की पुत्री दिव्य प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है.

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तीनों विधानसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. प्रचार खत्म होने के साथ ही सभी जगहों पर प्रशासन को तैनात कर दिया गया, वहीं कई जगहों पल सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है.

2015 के चुनाव में मुंगेर के इन तीन सीटों पर महागठबंधन की जीत हुई थी, दो सीटों पर जदयू के उम्मीदवार जीते थे, जबकि एक सीट मुंगेर पर राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया था.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
AvinishKumar Mishra

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन