ये वीडियो देख के आपको मोहम्मद सिराज के लिए आंखों में आंसू ना आ जायें तो कहना

Mohammed Siraj Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मोहम्मद सिराज भले ही प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं, लेकिन उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिराज अपने साथियों का सामान लाते और शिवम दुबे के जूते बांधते नजर आ रहे हैं. लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
Highlights
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोहम्मद सिराज को दिखाया गया है. सिराज इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं. लेकिन उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के बहुत कम मौके मिले हैं. फिर भी वह मैदान के बाहर से अपनी टीम का पूरा साथ दे रहे हैं. मैदान पर उनकी यह सादगी देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
ड्रेसिंग रूम से सामान लेकर आए सिराज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को एक फैन ने शेयर किया है. इस अकाउंट का नाम @adnan___khan__099 है. वीडियो में दिखाया गया है कि मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ना होने के बाद भी टीम को पूरी तरह सपोर्ट कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सिराज डगआउट में बैठे हैं. तभी मैदान के अंदर से एक साथी उन्हें कुछ सामान लाने के लिए आवाज लगाता है. सिराज सामान लेकर मैदान की तरफ जाते हैं. तभी इशारा आता है कि वह सामान गलत है और सही सामान ड्रेसिंग रूम में रखा है. सिराज तुरंत भाग कर ऊपर ड्रेसिंग रूम जाते हैं और सही सामान लाकर साथी को देते हैं.
मैदान पर शिवम दुबे के जूते भी बांधे
इस छोटे से वीडियो में मोहम्मद सिराज की सादगी साफ देखी जा सकती है. वीडियो में सिराज अपने साथी शिवम दुबे के जूते के फीते बांधते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा वह कुछ दूसरे साथियों के बल्ले और बाकी खेल का सामान भी बिना किसी हिचकिचाहट के उठाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के ऊपर लिखा गया है कि मोहम्मद सिराज भारत के लिए अपना 110 प्रतिशत दे रहे हैं. उनका यह काम बताता है कि वह टीम को लेकर कितने गंभीर हैं.
फैंस से सिराज को मिल रहा प्यार
मोहम्मद सिराज के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वायरल वीडियो को 5.5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसके अलावा इस वीडियो पर 30 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. लोग इस पर 200 से ज्यादा कमेंट भी कर चुके हैं. वीडियो देखने के बाद एक फैन ने कमेंट में लिखा कि ‘आई रिस्पेक्ट सिराज भाई’. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा कि संजू के बाद अब सिराज भाई के लिए बुरा लग रहा है. लोग उनके इस बर्ताव को देखकर काफी प्रभावित हैं और उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं.
सिराज का वर्ल्ड कप में अब तक का सफर
मोहम्मद सिराज को इस टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले हैं. सिराज ने इस टूर्नामेंट में अमेरिका के खिलाफ एक मैच खेला था. उस मैच में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और टीम के लिए तीन विकेट भी निकाले थे. लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के कारण उस मैच के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. वह टीम के साथ बने हुए हैं और हर मैच में डगआउट में नजर आते हैं. अपनी बारी का इंतजार करते हुए भी वह टीम की मदद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, T20 WC के बीच महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़
मिल गया प्रूफ, T20WC के बीच धोनी-साक्षी का ये वीडियो मचा रहा बवाल
कौन है वो लड़की, भारत के जीतते ही हो गई वायरल; क्या है संजू सैमसन से कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




