कमड़े के सूर्यानगर तालाब से मिला नर कंकाल
Updated at : 08 Apr 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन

कमड़े स्थित सूर्यानगर तालाब से एक नर कंकाल बरामद किया गया है. वहां से जिंस पैंट और शर्ट भी मिला है.
विज्ञापन
रातू.
कमड़े स्थित सूर्यानगर तालाब से एक नर कंकाल बरामद किया गया है. वहां से जिंस पैंट और शर्ट भी मिला है. उसके सिर को कीड़े-मकोड़े खा गये थे. जानकारी के मुताबिक, मुहल्ले के लोग आम दिनों की तरह नहाने गये थे. तालाब में डूबकी लगायी तो पानी के अंदर शव होने का एहसास हुआ. जब उसे किनारे लाया गया, तो वह किसी युवक का शव था. उसके सिर को कीड़े खा गये थे. यह देख लोगों के होश उड़ गये. इलाके में सनसनी फैल गयी. हजारों लोग जुटे और थाने को इसकी खबर दी गयी. आशंका है कि महीनों पहले अपराधियों ने अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को तालाब में लाकर फेंक दिया था. पुलिस इसकी जांच की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




