महाराष्ट्र में MVA का क्या होगा भविष्य? सीटों के बंटवारे पर शरद पवार ने कह दी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र में MVA का क्या होगा भविष्य? सीटों के बंटवारे पर शरद पवार ने कह दी बड़ी बात

सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) प्रमुख शरद पवार ने कहा, सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. मेरे आवास पर एक बैठक हुई थी जहां इस बात पर चर्चा हुई कि तीनों पार्टियों (एमवीए के) के नेता इस पर फैसला करेंगे.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर अबभी संशय की स्थिति बनी हुई है. आगामी विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकिन उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवेसना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. इस बात का खुलासा शरद पवार ने किया.

MVA में सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई : शरद पवार

सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) प्रमुख शरद पवार ने कहा, सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. मेरे आवास पर एक बैठक हुई थी जहां इस बात पर चर्चा हुई कि तीनों पार्टियों (एमवीए के) के नेता इस पर फैसला करेंगे. उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी या कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और मैं इस पर चर्चा करने के लिए एक साथ बैठेंगे.

कर्नाटक चुनाव के नतीजे के पीछे राहुल गांधी की पदयात्रा

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर टिप्पणी करते हुए कहा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा का बेहतरीन उदाहरण है. राहुल गांधी के बारे में कोई कुछ भी कहे, मुझे यकीन है कि लोग उनकी विचारधारा को मजबूत करेंगे.

Also Read: मिशन 2024: शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिले नीतीश कुमार, कहा- चाहता हूं अधिक से अधिक विपक्षी दल एक हों

मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की: पवार

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता को लेकर पूछे गये सवाल पर शरद पवार ने कहा, मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की है, ऐसी ही कोशिश बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं. मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं तो पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है. मैं पीएम बनने की रेस में नहीं हूं. हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए जो देश के विकास के लिए काम कर सके.

शरद पवार ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

महाराष्ट्र में हालिया हिंसक घटनाओं पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, अगर हम इन घटनाओं (हिंसक झड़पों) के पीछे की विचारधारा और ताकत को देखेंगे, तो पता चल जाएगा कि इनके पीछे कौन है. केंद्र और राज्य में सत्ता में बैठे लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola