महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरा, घायलों में कई की हालत नाजुक, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Nov 2022 7:49 PM
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने पुल से एक स्लैब अचानक से गिर गया. हादसे में कई लोग घायल हो गये. घायलों में कई की हालत लाजुक है. वहीं, घटना के बाद रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया. रेलवे स्टेशन पर बना फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक से गिर गया. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल हो गए. घायलों में कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, घटना के बाद सीपीआरओ सीआर शिवाजी सुतार ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
Chandrapur, Maharashtra | Part of pre-cast slab of Foot over bridge at Balharshah, Nagpur division fell down at around 5.10pm today. 4 persons injured in incident & all have been shifted to Civil Hospital after giving first aid. No casualties reported: Shivaji Sutar, CPRO CR
— ANI (@ANI) November 27, 2022
गंभीर रूप से घायल लोगों को एक लाख मुआवजा: वहीं, घटना के बाद रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये बतौर मुआवजा और सामान्य रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. सीपीआरओ सीआर शिवाजी सुतार ने कहा कि घायलों को जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिए उन्हें अन्य अस्पतालों की सुविधा देने की भी कोशिश हो रही है.
UPDATE | Railway announces Ex gratia Rs 1 lakh to grievously injured and Rs 50,000 to those who sustained simple injuries. Injured persons being given best medical treatment by shifting them to other hospitals for early recovery: CPRO CR
— ANI (@ANI) November 27, 2022
बता दें, हादसा उस समय हुआ जब कई यात्री करीब 60 फीट की ऊंचाई से पुल से ट्रैक पर गिर गए. हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ. इस हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं. वहीं, कई लोगों की हालत गंभीर है. वहीं सोशल मीडिया पर भी हादसे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Also Read: जम्मू-कश्मीर में कितने भी सैनिक भेज दें… केन्द्र पर बरसीं महबूबा, कहा- नहीं बनने देंगे BJP का भारत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










