महाबीर मंडल शुक्र बाजार की समिति गठित
Updated at : 22 Mar 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन

महाबीर मंडल शुक्र बाजार की समिति गठित
विज्ञापन
चंदवा़ श्रीरामनवमी पूजा धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर शनिवार की शाम महाबीर मंदिर समिति, शुक्रबाजार की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राधेश्याम साव ने की. बैठक में श्रीरामनवमी पूजा पर निकलने वाले जुलूस को भव्य बनाने पर चर्चा की गयी. इस दौरान जुलूस में अनुशासन बनाये रखने व प्रशासनिक दिशानिर्देश का पालन करने पर सहमती बनी. आयोजन को सफल बनाने को लेकर सर्वसम्मति से संचालन समिति का गठन किया. इसके तहत अध्यक्ष अमृत कुमार, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार, सचिव करण कुमार, उप सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष बिरांची कुमारी तथा उप कोषाध्यक्ष टशन कुमार बनाये गये. वहीं रोहित कुमार, राजकुमार सहित कई युवाओं को भी अन्य दायित्व सौंपा गया है. संरक्षक मंडल में कुलामन साव, दिनेश साव, अशोक साव, बसंत साव, राधेश्याम साव, विजय महतो, रमन महतो, भुवन पाठक, राजू साव, विनोद साव, प्रेम नाथ साव, रतन साव, सुरेश साव, राम प्रसाद साव, कृष्णा साव, प्रदीप साव समेत अन्य को शामिल किया गया है. बैठक में कई ग्रामीण एवं मंदिर समिति के लोग मौजूद थे. सभी ने एकजुट होकर श्रीरामनवमी पर्व को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया. वज्रपात से बैल की मौत
बारियातू. टोंटी पंचायत के इटके ग्राम स्थित सुइयाटोला में शनिवार शाम मौसम का मिजाज बदलने के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गयी. पीड़ित किसान सुनील उरांव ने बताया कि बैल बारी में चर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. इस बैल के सहारे वह दूसरों के खेतों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना से किसान को करीब 40 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. सूचना मिलने पर वार्ड सदस्य सरिता देवी व पशु सखी ललिता देवी ने मौके पर पहुंच जायजा लिया. इधर, प्रमुख उर्मिला देवी व मुखिया शांति देवी ने पीड़ित को सरकारी प्रावधान के तहत हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




