UP Corona Update: यूपी में कोरोना की थमी रफ्तार, रविवार को मिले 13 हजार 830 नए मरीज

UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण के 13 हजार 830 नए मामले मिले हैं. वहीं, 16 हजार 521 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 93 हजार 757 एक्टिव मामले हैं.
UP Corona Update: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में शनिवार को कुल 2,32,051 सैम्पल की जांच की गयी. इस दौरान कोरोना संक्रमण के 13,830 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 9,79,29,039 सैम्पल की जांच की गयी हैं. उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 16,521 तथा अब तक 18,30,006 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 93,757 एक्टिव मामले हैं.
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में 22 जनवरी को कुल 22,05,093 डोज दी गयी है. प्रदेश में शनिवार को 18 वर्ष से अधिक 14,37,11,097 लोगों को पहली डोज दी गई, जो उनकी जनसंख्या का 97.48 प्रतिशत है. 18 वर्ष से अधिक 9,55,27,475 लोगों को दूसरी डोज दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 64.80 प्रतिशत है.
Also Read: UP Weather: यूपी में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 78,00,084 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 55.66 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,69,818 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. अब तक कुल मिलाकर 24,78,08,474 कोविड की डोज दी गयी है.
Also Read: यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 3 जिलों के DM और 2 जिलों के SP बदले, नेहा शर्मा कानपुर की डीएम बनीं
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये. जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है, समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें. उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




