ePaper

PHOTOS: सुपर जायंट्स टीम ने लखनऊ में निकाला रोड शो, खुली विंटेज कार में सैर करती दिखी केएल राहुल की टीम

Updated at : 27 Mar 2023 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सुपर जायंट्स टीम ने लखनऊ में निकाला रोड शो, खुली विंटेज कार में सैर करती दिखी केएल राहुल की टीम

लखनऊः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक अप्रैल से शुरू हो रहा है. पहले सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ियों ने रविवार को नवाब नगरी लखनऊ में प्रशंसकों के बीच जम कर मस्ती की. खुली विंटेज कारों में सवार होकर केएल राहुल एंड कंपनी राजधानी की सैर करने निकली.

विज्ञापन
undefined

लखनऊः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक अप्रैल से शुरू हो रहा है. पहले सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ियों ने रविवार को नवाब नगरी लखनऊ में प्रशंसकों के बीच जम कर मस्ती की. खुली विंटेज कारों में सवार होकर केएल राहुल एंड कंपनी राजधानी की सैर करने निकली.

undefined

टीम के खिलाड़ियों ने रूमी दरवाजे से खुली विंटेज कारों में सवार होकर शहर का भ्रमण किया साथ ही लोगों के साथ जमकर मस्ती की.

undefined

इसके बाद टीम डॉ. अंबेडकर मेमोरियल पार्क पहुंची, जहां विश्व का पहला क्रिकेट थीम ड्रोन शो देखकर लोग रोमांचित हो उठे. आसमान में एक साथ सैकड़ों ड्रोन ने अपनी कला का जादू बिखेर दिया.

undefined

केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या, करण शर्मा, मनन वोहरा, मार्क वुड, के. गौतम, मोहसिन खान, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आयुष बडोनी, आवेश खान कोच एंडी फ्लावर, विजय दहिया, जोंटी रोड्स रूमी दरवाजे पर विंटेज कारों पर सवार होकर शहर घूमे. जहां फैन्स ने उनके साथ खूब सेल्फी लीं और हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

undefined

इसके बाद टीम परिवर्तन चौक, हलवासिया चौक, हजरतगंज, गोल्फ क्लब होते हुए डा. अंबेडकर पार्क पहुंचे. रोड शो के दौरान रास्ते भर लोग खिलाड़ियों का स्वागत करते रहे.

undefined

अंबेडकर पार्क में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ. गुब्बारे और रंग बिरंगे धुएं को देखकर लोग रोमांचित हो गए.

undefined

मंच पर सभी खिलाड़ियों का परिचय भी कराया गया और सभी खिलाड़ियों ने लखनऊ समेत पूरे यूपी की जनता के प्यार व समर्थन के लिए आभार.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola