ePaper

लखनऊ के पॉश इलाके में देह व्यापार का खुलासा, छापेमारी में पकड़ी गईं विदेशी लड़कियां, पूछताछ में खुलेंगे राज

Updated at : 19 Sep 2023 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
लखनऊ के पॉश इलाके में देह व्यापार का खुलासा, छापेमारी में पकड़ी गईं विदेशी लड़कियां, पूछताछ में खुलेंगे राज

पड़ोसी काफी दिनों से ऐसी गतिविधियों को देख रहे थे और इसको लेकर उनमें काफी चर्चा थी. पुख्ता जानकारी के बाद ही उन्होंने मंगलवार को पुलिस को इसकी सूचना दी. इस दौरान उन्हें फ्लैट में विदेशी युवतियों और पुरुषों के होने की जानकारी थी. इसलिए उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में मंगलवार को देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना इलाके में अलकनंदा एनक्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में इसका संचालन किया जा रहा था.

पड़ोसियों को इन लोगों की गतिविधियों पर कई दिनों से शक हो रहा था, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ महिला और पुरुष संदिग्ध परिस्थिति में मौजूद हैं, जिसके आधार पर पुलिस की टीम महिला सिपाहियों के साथ मोके पर पहुंची तो किरायेदार और उसके दोस्त साथ सहित तीन विदेशी महिलाओं को पकड़ा गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

पड़ोसियों को काफी समय से था शक

जानकारी में सामने आया है कि पड़ोसी काफी दिनों से ऐसी गतिविधियों को देख रहे थे और इसको लेकर उनमें काफी चर्चा थी. पुख्ता जानकारी के बाद ही उन्होंने मंगलवार को पुलिस को इसकी सूचना दी. इस दौरान उन्हें फ्लैट में विदेशी युवतियों और पुरुषों के होने की जानकारी थी. इसलिए उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी.

Also Read: UP Police Bharti 2023: कॉन्स्टेबल-एसआई भर्ती में इन किताबों से करें परीक्षा की तैयारी, जरूर होगा सेलेक्शन
विदेशी महिलाओं से की जा रही पूछताछ

जानकारी मिलते ही लखनऊ पुलिस तुरंत हरकत में आई और टीम के साथ मौके पर पहुंची. इस दौरान छापेमारी में गई तो मौके से युवक युवतियां मिलें. ये महिलाएं थाईलैंड की हैं. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है. महिलाओं के पास से मिले पासपोर्ट और वीजा को लेकर भी तफ्तीश की जा रही है. एलआईयू की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की.

कहा जा रहा है कि इन लड़कियों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की और पुलिस छापेमारी के दौरान ये किसी तरह की घबराहट में भी नहीं दिखाई दी, इससे इनके काफी समय से इस कारोबार में सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है. पुलिस इन युवतियों से पूरी जानकारी जुटा रही है. देह व्यापार के कई मामले प्रदेश में लगातार सामने आ रहे हैं. बीते दिनों बदायूं, हमीरपुर सहित कई जिलों में पुलिस छापेमारी में ऐसे मामलों का खुलासा हुआ है.

डेटिंग एप के जरिए देह व्यापार का खुलासा

इस बीच इस रैकेट में शामिल मास्टरमाइंड कई डेटिंग ऐप के जरिए भी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं. हाल ही में कुशीनगर में ऐसे ही रैकेट का खुलासा हुआ है. वहीं नेपाल बॉर्डर होने के कारण वहां ऐसी गतिविधियां अक्सर सामने आती हैं. कई लोगों की अभी तक गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

कई जगह सामने आ चुके हैं मामले

इसी तरह इसी वर्ष मई माह में गाजियाबाद के नामी गिरामी मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था. वहां से 100 के करीब युवक युवतियों को पकड़ा गया था. गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल के स्पा सेंटर पर छापेमारी में इतने बड़े पैमाने पर लड़के लड़कियां पकड़े गए थे. गाजियाबाद कमिश्नरेट थाना लिंक रोड पुलिस की इस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया था. गाजियाबाद के के ट्रांस हिंडन की स्पेशल टीम ने पैसेफिक मॉल के स्पा सेंटर में सूचना मिलने के बाद ये छापेमारी की थी, जिसमें 61 युवती और 39 युवकों को हिरासत में लिया गया था.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola