Live Updates

Mahant Narendra Giri Death Case: आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhil Bhartiya Akhara Parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की मौत मामले में आरोपी संदीप तिवारी को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बुधवार को आनंद गिरि और आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

विज्ञापन

संदीप तिवारी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत का मामले में आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था.

महंत नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच होगी – योगी आदित्यनाथ

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच होगी. योगी आदित्यनाथ के हवाले से एनडीटीवी ने यह रिपोर्ट दी है.

आनंद गिरि का हरिद्वार स्थित आश्रम सील

उत्तराखंड में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने हरिद्वार में आनंद गिरी के आश्रम को सील कर दिया है. इसे पहले भी 13 मई को सील कर दिया गया था. एचआरडीए के उपाध्यक्ष वीएस पांडे ने बताया, इसे हटाने का कोई आदेश नहीं दिया गया था. जब मुझे पता चला कि सील हटा दी गई है, तो मैंने क्षेत्र के जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया और इसे फिर से सील कर दिया है. आनंद गिरि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य हैं और वह भी महंत की मौत के मामले के आरोपियों में से एक हैं. उन्हें महंत की मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

संदीप तिवारी गिरफ्तार 

महंत नरेंद्र गिरी की मौत मामले में एक और आरोपी संदीप तिवारी को गिरफ्तार किया है. प्रयागराज पुलिस ने यह जानकारी दी. इससे पहले, आनंद गिरि और आद्या तिवारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

महंत नरेंद्र गिरि को दी गई भू-समाधि

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को नगर भ्रमण कराने के बाद अब बाघंबरी गद्दी वापस ले आया गया, जहां उन्हें भू-समाधि दी गई. महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें आनंद गिरि पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस ने आनंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया है.

महंत नरेंद्र गिरि को थोड़ी ही देर में दी जायेगी भू-समाधि

संगम में स्नान के बाद महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को नगर भ्रमण कराया जायेगा. वहां से बाघंबरी गद्दी ले जाया जायेगा. मठ में भू-समाधि की पूरी तैयारी कर ली गयी है. थोड़ी ही देर में महंत नरेंद्र गिरि को भू-समाधि दी जायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola