ePaper
Live Updates

Lakhimpur Kheri Violence LIVE: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Updated at : 06 Oct 2021 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence LIVE: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Lakhimpur Kheri Violence LIVE Update: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. इस मामले में 7 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश की बेंच सुनवाई करेगी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:54 PM. 6 Oct 2110:54 PM. 6 Oct

राहुल-प्रियंका ने किसान लवप्रीत के परिवार से की मुलाकात

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के पलिया में मृतक किसान लवप्रीत के घर पहुंचे. यहां उन्होंने परिवार के साथ आधा घंटा से अधिक वक्त बिताया. दोनों ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस हर तरह से किसानों के साथ है. इस दौरान हजारों की संख्या में गांव वाले मौजूद रहे.

Lakhimpur Kheri Violence LIVE: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई
10:54 PM. 6 Oct 2110:54 PM. 6 Oct

हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल कल जाएगा लखीमपुर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत का कहना है कि 1000 वाहनों में पैक पार्टी नेता कल रामनगर से हिंसा प्रभावित लखीमपुर खीरी जाएंगे.

10:54 PM. 6 Oct 2110:54 PM. 6 Oct

‘आप’ प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लखीमपुर खीरी पहुंचा. यहां प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा में मारे गए किसान नछत्तर सिंह के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान पीड़ित परिवार की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी फोन पर बात कराई गई. उन्होंने पीड़ित परिवारों की इंसाफ की लड़ाई में हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, पंजाब के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह शामिल रहे.

10:54 PM. 6 Oct 2110:54 PM. 6 Oct

किसान लवप्रीत के परिवार से मिले राहुल-प्रियंका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के पलिया पहुंचे. यहां उन्होंने किसान लवप्रीत के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरनजीत चन्नी और दिपेंद्र हुड्डा भी हैं.

10:54 PM. 6 Oct 2110:54 PM. 6 Oct

लखीमपुर खीरी कांड का SC ने लिया संज्ञान

लखीमपुर खीरी कांड का SC ने संज्ञान लिया है. इस मामले में सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी. मुख्य न्यायधीश की बेंच मामले की सुनवाई करेगी.

10:54 PM. 6 Oct 2110:54 PM. 6 Oct

लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखीमपुर खीरी पहुंच गए. यहां रविवार को हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की जान चली गई थी.

7:02 PM. 6 Oct 217:02 PM. 6 Oct

राहुल गांधी सीतापुर के लिए रवाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतापुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ प्रियंका गांधी, पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी हैं.

7:00 PM. 6 Oct 217:00 PM. 6 Oct

सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस नेता सचिन पायलट को मुरादाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वे लखीमपुर खीरी जा रहे थे. इसके अलावा, प्रमोद कृष्णम को भी हिरासत में लिया गया है.

7:00 PM. 6 Oct 217:00 PM. 6 Oct

कल पंजाब कांग्रेस के नेता जाएंगे लखीमपुर खीरी

पंजाब कांग्रेस के नेता कल लखीमपुर खीरी जाएंगे. उनके साथ 10 हजार गाड़ियों का काफिला होगा. यहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी आज लखीमपुर जा रहे हैं.

6:52 PM. 6 Oct 216:52 PM. 6 Oct

सीतापुर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी सीतापुर पहुंच गए हैं. वे प्रियंका गांधी के साथ यहां से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे.

6:07 PM. 6 Oct 216:07 PM. 6 Oct

राकेश टिकैत ने कहा- राजनेता आएंगे तो पीड़ितों को सहायता देंगे

बीकेयू के नेता राकेश टिकैत ने कहा है, मैं पिछले दो दिन से कह रहा हूं कि राजनेताओं को यहां आने दिया जाए. अगर वे आते हैं तो पीड़ितों को कुछ आर्थिक सहायता देंगे.

6:07 PM. 6 Oct 216:07 PM. 6 Oct

राहुल गांधी पहुंचे सीतापुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतापुर पहुंच चुके हैं. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी पहले प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे. उसके बाद वे हादसे में मृत किसानों के परिजनों से मिलने जायेंगे. गौरतलब है कि अफसरों से विचार विमर्श करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यम्नत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच लोगों के समूह को लखीमपुर जाने की अनुमति बुधवार दोपहर तक दे दी थी. राहुल एवं प्रियंका के अलावा तीन अन्य कांग्रेस नेता भी लखीमपुर जाएंगे. इस बीच मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र द्वारा आत्मसमर्पण किये जाने की अटकलों के बीच रविवार की हिंसा के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में आशीष के खिलाफ धारा 302 (हत्या की सजा) लगाई गई थी. यदि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली का कोई घाव नहीं दिखता है, तो यह मामला केवल 304A (लापरवाही से मौत का कारण) का ही रहेगा और उस परिस्थिति में थाने से ही जमानत हो जाएगी.

6:07 PM. 6 Oct 216:07 PM. 6 Oct

राहुल गांधी के लखीमपुर दौरे की मिली मंजूरी

लखीमपुर खीरी के डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के दौरे के लिए हमें सरकार से मंजूरी मिल गई है. उन्होंने बताया कि हमने कल 2 मृतक किसानों के परिवारों को 45-45 लाख रुपये के चेक सौंपे. 4 अन्य लोगों के परिवारों को आज चेक प्राप्त होंगे. दो मृतक बहराइच के थे.

6:07 PM. 6 Oct 216:07 PM. 6 Oct

इस्तीफा नहीं देंगे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय में अजय मिश्र टेनी के साथ गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी पहुंचे.

3:19 PM. 6 Oct 213:19 PM. 6 Oct

राहुल लखीमपुर रवाना

राहुल गांधी के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन ने उनकी बात मान ली है, जिसके बाद वे धरने से उठकर लखीमपुर की ओर रवाना हो गए हैं. उनके साथ कांग्रेस महासचिव (सं) केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के सीएम और पंजाब के सीएम हैं.

3:19 PM. 6 Oct 213:19 PM. 6 Oct

राहुल का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पुलिस मुझे अपनी गाड़ी से जाने नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि ये लोग बदमाशी कर रहे हैं. इनका कोई प्लान है. मैं हमेशा अपनी गाड़ी से जाता हूं, और आज भी जाऊंगा.

3:19 PM. 6 Oct 213:19 PM. 6 Oct

धरने पर बैठ गए राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मुझे पुलिस अपनी गाड़ी से नहीं जाने दे रही है. इसके बाद राहुल गांधी धरने पर बैठ गए हैं.

3:19 PM. 6 Oct 213:19 PM. 6 Oct

पंजाब सीएम का ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने ऐलान किया है लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजनों को पंजाब सरकार की ओर 50-50 लाख रुपया मुआवजा के तौर पर देगी.

3:19 PM. 6 Oct 213:19 PM. 6 Oct

सीतापुर जाएंगे राहुल

राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाने से पहले सीतापुर जाएंगे. यहां पर प्रियंका गांधी से मिलेंगे. इधर, प्रियंका गांधी को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि निजी मुचलके पर उन्हें मजिस्ट्रेट की ओर से जमानत दी जाएगी.

2:24 PM. 6 Oct 212:24 PM. 6 Oct

लखीमपुर जाने के लिए लखनऊ पहुंचे राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ पहुंच गए हैं. राहुल गांधी सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी जाएंगे. उनके साथ प्रियंका गांधी भी सीतापुर से लखीमपुर खीरी जाएंगी.

Lakhimpur Kheri Violence LIVE: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई
2:24 PM. 6 Oct 212:24 PM. 6 Oct

काफिला लेकर जाने की इजाजत नहीं 

विपक्ष के नेता लाव लश्कर लेकर लखीमपुर खीरी नहीं जा सकते हैं. हर दल से सिर्फ पांच लोगों को लेकर जाने की छूट मिली है.

2:24 PM. 6 Oct 212:24 PM. 6 Oct

कपिल सिब्बल की सुप्रीम कोर्ट से गुहार 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से लखीमपुर खीरी की घटना में कार्रवाई की मांग की है.

2:24 PM. 6 Oct 212:24 PM. 6 Oct

प्रियंका गांधी को रिहा किया गया 

विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार की गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया है.

2:24 PM. 6 Oct 212:24 PM. 6 Oct

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. अब, वो बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लखीमपुर खीरी जाएंगे.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

प्रियंका गांधी पुलिस गिरफ्त से 72 घंटे बाद बाहर निकलेंगी

प्रियंका गांधी पुलिस गिरफ्त से 72 घंटे बाद बाहर निकलेंगी. यूपी सरकार से लखीमपुर जाने की परमिशन मिलने के बाद बताया जा रहा है कि वे भी पीड़ित परिवार वालों से मिलने जाएंगी. प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्ताक कर सीतापुर के अस्थाई जेल में रखा है.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

राहुल-प्रियंका को लखीमपुर जाने की इजाजत

उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तीन नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी है. वहीं कुछ देर में राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

राहुल लखनऊ के लिए रवाना

अब से कुछ देर बाद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इधर लखनऊ में एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राहुल गांधी को लखीमपुर नहीं जाने दिया जाएगा.

Breaking News: लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा क्यों नहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धारा 144 में 5 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकते. उससे कम लोग जा सकते हैं. कल भी मुझे गलत तरीके से रोका गया था. हमलोग पीड़ित परिवार तक पहुंचने का प्रयास करेंगे. आखिर ऐसी क्या बात है जिसे राज्य सरकार छुपाना चाहती है? ऐसा क्या है जिससे किसी को बचाना चाहती है?

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

दिल्ली पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी

इधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी दिल्ली पहुंच गये हैं. टेनी गृह मंत्रालय स्थित अपने दफ्तर में पहुंचे हैं. टेनी ने आज सुबह ही इस बात की जानकारी दी थी.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

सचिन पायलट के काफिले को रोका गया

सीतापुर जा रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट के काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया है. वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दौरान जमकर हंगामा कर रहे हैं. कांग्रेस नेता सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद सीतापुर के लिए दिल्ली से निकले थे.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

केजरीवाल का अटैक

राहुल गांधी के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी नेताओं को किसान परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को कुचला गया और हत्यारे को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

सांबित पात्रा का पलटवार

बीजेपी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी को कांग्रेस अवसर के रूप में देख रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार के शाख को बचाने के लिए लखीमपुर का इस्तेमाल कर रही है.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी जाने के ऐलान के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है. एयरपोर्ट कै बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. वहीं सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

लखीमपुर के लिए राहुल गांधी रवाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लखीमपुर के लिए निकल गए हैं. राहुल गांधी छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ जाएंगे.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

योगी सरकार के मंत्री का राहुल पर पलटवार

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे लखीमपुर खीरी पर्यटन के लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी को शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

पायलट सीतापुर रवाना

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार सुबह सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के सीतापुर रवाना हो गए, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया है. सूत्रों ने बताया कि पायलट आज सुबह जयपुर से हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से गाजीपुर बॉर्डर होते हुए सीतापुर रवाना हो गए.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर

राहुल गांधी के लखनऊ आने से पहले कुछ सिख संगठनों ने विरोध जताया है. सिख संगठनों ने लखनऊ में पोस्टर लगाकर विरोध जताया है. संगठन ने अपने पोस्टर में कहा है कि 1984 के दंगाइयों से हमें कोई सहानुभूति नहीं है.

Lakhimpur Kheri Violence LIVE: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई
1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

पुलिस कमिश्नर का बयान

लखनऊ पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी के दौरे की अनुमति नहीं दी और उसने न आने को कहा है. उन्होंने कहा कि सितापुर और लखीमपुर के जिलाधिकारी के अनुरोध पर सरकार ने यह फैसला किया है.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

राहुल का केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और यूपी सरकार पर वार करते हुए कहा कि किसानों को लखीमपुर में कुचला गया है. लेकिन अब तक केंद्रीय मंत्री पर कोई एक्शन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि हमें क्यों रोका जा रहा है, ये समझ से परे हैं.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

राहुल गांधी ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि यहां लोकतंत्र खत्म हो चुका है. सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर गई है. उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों को उकसाया जा रहा है.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

राहुल का पीसी

लखीमपुर खीरी जाने से पहले कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल सहित पार्टी के दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी जाने वाले हैं.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

पार्टी दफ्तर पहुंचे बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल लखीमपुर खीरी जाने से पहले दिल्ली के पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं. राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जाएंगे.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

सचिन पायलट जाएंगे लखीमपुर खीरी

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जाएंगे. सूत्रों ने बताया कि पायलट हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे, उसके बाद सड़क मार्ग से गाजीपुर बार्डर व उत्तर प्रदेश के सीतापुर और लखीमपुर खीरी जाएंगे. लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों को मौत हुई है. लखीमपुर खीरी जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लिया गया था.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

सीतापुर गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

सीतापुर गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. कार्यकर्ता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

1:20 PM. 6 Oct 211:20 PM. 6 Oct

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सीतापुर के जिस अस्थाई जेल में प्रियंका गांधी रह रही हैं. उसके आसपास इंटरनेट बंद कर दिया गया है. यूपी कांग्रेस ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है. ट्वीट में कहा गया है कि सरकार प्रियंका गांधी से डर गई है.

9:52 AM. 6 Oct 219:52 AM. 6 Oct

केसी वेणुगोपाल ने सीएम योगी को लिखा पत्र

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. केसी वेणुगोपाल ने अपने पत्र में प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है. वहीं राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी जाने को लेकर जानकारी दी है.

Lakhimpur Kheri Violence LIVE: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई
8:46 AM. 6 Oct 218:46 AM. 6 Oct

प्रियंका गांधी का ऑडियो संदेश

प्रियंका गांधी ने सीतापुर के अस्थाई जेल से एक ऑडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जब तक अजय मिश्रा टेनी का इस्तीफा नहीं हो जाता है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.

UP News: 72 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त में प्रियंका गांधी, लखीमपुर के पीड़ितों से आज मिलने जाएंगे राहुल गांधी

8:46 AM. 6 Oct 218:46 AM. 6 Oct

अजय मिश्रा टेनी का दिल्ली दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने बयान देते हुए कहा है कि वे आज रात या कल दिल्ली जाएंगे. टेनी ने उन सवालों को खारिज कर दिया है, जिसमें पूछा गया था कि क्या वे इस्तीफा देने जा रहे हैं या आलाकमान ने उन्हें तलब किया है.

8:46 AM. 6 Oct 218:46 AM. 6 Oct

प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप

प्रियंका ने आरोप लगाया है कि बिना किसी कानूनी आधार के संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए उन्हें सीतापुर पीएसी परिसर में हिरासत में रखा गया है. वहीं सीतापुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्यारे लाल मौर्य ने यहां बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका समेत 11 नेताओं के खिलाफ चार अक्टूबर को सीआरपीसी की धाराओं 144, 151, 107 और 116 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

8:46 AM. 6 Oct 218:46 AM. 6 Oct

यूपी पुलिस ने किया केस दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को प्रियंका गांधी वाद्रा, दीपेंद्र हुड्डा और अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस के 11 नेताओं के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका के चलते मामला दर्ज किया, जबकि विपक्षी नेताओं ने सीतापुर में प्रियंका को हिरासत में रखने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola