ePaper

Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण की थमी रफ्तार, मंगलवार को मिले 11 हजार 583 नये मरीज

Updated at : 25 Jan 2022 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण की थमी रफ्तार, मंगलवार को मिले 11 हजार 583 नये मरीज

Corona Update: यूपी में कोरोना मामलों में कमी आयी है. मंगलवार को 11 हजार 583 नये मरीज मिले हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 86,563 सक्रिय मामले हैं.

विज्ञापन

UP Corona Update: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 11,583 नये मामले आये हैं. सोमवार को कुल 1,99,290 सैम्पल की जांच की गयी. प्रदेश में अब तक कुल 9,82,94,982 सैम्पल की जांच की गयी है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घण्टों में 18,875 लोग जबकि अब तक कुल 18,59,717 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 86,563 एक्टिव मामले हैं, जिनमे 84,141 लोग होम आइसोलेशन में हैं.

सोमवार को दी गयी 17 हजार से अधिक डोज

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. सोमवार को एक दिन में कुल 17,07,150 डोज दी गयी है. प्रदेश में सोमवार तक 18 वर्ष से अधिक 14,46,77,806 लोगों को पहली डोज दी गई, जो उनकी जनसंख्या का 98.14 प्रतिशत है. वहीं,18 वर्ष से अधिक 9,72,56,030 लोगों को दूसरी डोज दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 65.97 प्रतिशत है.

 15 से 18 साल के बच्चों को लगी 82 हजार से अधिक डोज

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 82,28,310 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का लगभग 58.70 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि अब तक 8,56,234 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. अब तक कुल 25,10,18,380 डोज दी जा चुकी है.

सभी लोग कराएं कोविड टीकाकरण

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है, समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola