खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र की बेठहठ पंचायत के लावागाई से जोरी आने के क्रम में लावागाई नहर के समीप सड़क किनारे धान के खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिला है. इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है. अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

युवती की हत्या कर शव को धान की खेत में ही छोड़ दिया गया है युवती की पहचान नहीं हो पायी है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी. इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया.
ये घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. मंगलवार सुबह कुछ बच्चों द्वारा शव को देखकर इसकी सूचना बगड़ू पुलिस को दी गयी. इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन हांसदा, बगड़ू थाना प्रभारी सुखराम उरांव एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
बगड़ू थाना प्रभारी सुखराम उरांव का कहना है कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद मामला के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकती है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए