Jharkhand Crime News : लोहरदगा में पिता-पुत्र को कुल्हाड़ी से काट डाला, बेटी को भी किया जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

एसआई मर्डर केस की जांच के लिए बनी एसआईटी.
Jharkhand Crime News, लोहरदगा (गोपी कुंवर) : झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा गांव में जमीन विवाद में पिता और पुत्र की टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि बेटी को भी टांगी से मारकर जख्मी कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा गांव में जमीन विवाद में कुर्बान अंसारी (उम्र 45 वर्ष) व बेटा नौशाद अंसारी (उम्र 20 वर्ष) की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि कुर्बान अंसारी की विवाहित बेटी को भी टांगी से सर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार खोदना अंसारी और कुर्बान अंसारी में पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इन दोनों में इसको लेकर कई बार मारपीट भी हुई थी. आज अचानक साप्ताहिक बाजार उगरा के समीप ही विवादित जमीन के पास ही कुर्बान अंसारी और खोदना अंसारी में किसी बात को लेकर बहस हो गई और देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया. इस दौरान खोदना अंसारी और उनके भाई ने टांगी निकाल कर कुर्बान अंसारी व उनके बेटे के ऊपर अचानक सिर पर जोरदार हमला कर दिया. इससे मौके पर ही इन दोनों की मौत हो गई और कुर्बान अंसारी की बेटी को टांगी से जख्मी कर दिया.
इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. सेन्हा थाना प्रभारी ने मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. झारखंड के लोहरदगा जिले में जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए