नहर में स्नान के दाैरान डूबने से युवक की माैत, परिजनों में कोहराम

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर नहर सीप्वाइंट के समीप शुक्रवार की दाेपहर बाद स्नान करने के दाैरान डूबने से एक युवक माैत हाे गयी

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर नहर सीप्वाइंट के समीप शुक्रवार की दाेपहर बाद स्नान करने के दाैरान डूबने से एक युवक माैत हाे गयी. मृतक की पहचान देशड़ा गांव निवासी साहब पंजियारा के पुत्र संगम कुमार के रूप में है. परिजनाें ने बताया कि वह संगम गांव के कुछ युवकाें के साथ स्नान करने के लिए शंकपुर नहर गया था. इस दाैरान वह गहरे पानी में चला गया. जिसके बाद अन्य युवकाें ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से खाेजने में काफी परेशानी हुई. जिसके बाद अन्य युवक गांव पहुंचे और लाेगाें काे मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग नहर के समीप पहुंचे और खाेजबीन करने लगे. काफी मशक्कत के बाद संगम काे गहरे पानी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर लाया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घाेषित कर दिया. माैत की खबर सुनते ही परिजनाें में काेहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस काे मिलते ही एसआई ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola