बांध उच्चीकरण का काम रोकने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
बांध उच्चीकरण का काम रोकने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

बांध निर्माण कार्य रोकने वाले के खिलाफ विरोध प्रर्दशन करते लोगों | Prabhat Khabar Network

पिपरासी के श्रीपतनगर में बांध उच्चीकरण का काम रोकने और गाली-गलौज करने वाले शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

पिपरासी.स्थानीय प्रखंड स्थित सेमरा लंबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव के समीप मनरेगा बांध के उच्चीकरण कार्य को एक स्थानीय शिक्षक द्वारा रोक देने और लोगों के साथ गाली गलौच करने को ले आक्रोशित ग्रामीण ने पूर्व मुखिया राजमंगल बीन के नेतृत्व में शिक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जांच कर कार्रवाही की मांग की.इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया सहित स्थानीय ग्रामीण बिकाऊ बीन, बनारस साह, पंच गोरख बीन, रामेश्वर निषाद, केश् राम, कैलाश बीन, बीरबल चौहान, राजू यादव, पारस यादव आदि ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से इस बांध के उच्चीकरण और मजबूतीकरण की मांग की जा रही थी. कारण कि इस बांध के उच्चीकरण नहीं होने से गंडक नदी के जलस्तर में थोड़े से वृद्धि होने पर गांव में पानी घुस जाता था.वही इस बांध से ही सैकड़ों किसान रोजाना अपने खेतों में आवागमन करते है.वही दियरा से फसल लाने का भी यही एक सुगम मार्ग है. इस कारण बरसात के दिनों में किसानों को फसल लाने में काफी दिक्कत होती थी। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए इस बांध की उच्चीकरण और मजबूतीकरण की मांग की जा रही थी। बीते वर्ष तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह के पंचायत के आगमन पर भी लोगों द्वारा इस बांध के उच्चीकरण की मांग की गई थी। उस वक्त उन्होंने आश्वासन भी दिया था. वर्तमान में पंचायत समिति के निधि से इस बांध पर मिट्टी डाल कर उच्चीकरण किया जा रहा है तो स्थानीय एक शिक्षक द्वारा गालीगलौच किया जा रहा है और काम को रोक दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त शिक्षक द्वारा लोगों पर झूठे हरीजन एक्ट में फ़साने की भी धमकी दी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त शिक्षक द्वारा जबरन सरकारी सड़क की जमीन को भी कब्जा किया गया है. ग्रामीणों ने मांग की कि अगर जांच कर कार्रवाई नहीं होती और सड़क की जमीन को मापी कर अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाता तो हम लोग प्रखंड का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे. वही प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी ने बताया कि उच्चीकरण कार्य को अवरुद्ध करने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। वही इस संबंध में सीओ ने बताया कि लोगों द्वारा सड़क की जमीन कब्जा करने की सूचना दी गई है. जल्द मापी कर शिक्षक से सड़क अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा. वही बीडीओ ने बताया कि काम बंद की सूचना उन्हें मिली है. भौतिक सत्यापन के बाद कार्रवाही की जाएगी.


विज्ञापन
Rajkishor Pandey

लेखक के बारे में

By Rajkishor Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola