ePaper

राजनैतिक भागीदारी को ले किन्नरों ने दिखाया दमखम, विस चुनाव में एंट्री का ऐलान

Updated at : 24 Sep 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
राजनैतिक भागीदारी को ले किन्नरों ने दिखाया दमखम, विस चुनाव में एंट्री का ऐलान

लोगों के घरो में नाच गाकर खुशियां बिखेरने वाला नरकटियागंज का किन्नर समाज अब थपड़ी (ताली बजा) कर राजनैतिक धुरंदरों की नींद उड़ाने के लिए सड़कों पर उतर गया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. लोगों के घरों में नाच गाकर खुशियां बिखेरने वाला नरकटियागंज का किन्नर समाज अब थपड़ी (ताली बजा) कर राजनैतिक धुरंदरों की नींद उड़ाने के लिए सड़कों पर उतर गया है. बुधवार को नगर का ऐतिहासिक गोपाल ब्रह्म स्थान किन्नरों के सामाजिक और राजनीतिक बदलाव का गवाह बना. यहां आयोजित किन्नर सम्मेलन ने राजनीति में नई हलचल मचा दी है. नरकटियागंज की चर्चित किन्नर माया रानी को सर्वसम्मति से किन्नर समाज का राजनीतिक गुरु घोषित किया गया. सुबह से ही जिले समेत गोपालगंज, यूपी के गोरखपुर झारखंड समेत अन्य जगहों से आया किन्नरों का जत्था गोपाल ब्रह्म स्थान पर जुटने लगा. देखते ही देखते स्थान जश्न और नए जुनून के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज पर नाचते-थिरकते किन्नरों ने माहौल को जोश से भर दिया. सम्मेलन के बाद निकली भव्य रैली अस्पताल रोड, शिवगंज, शहीद चौक, सब्जी बाजार होते हुए हरदिया चौक पहुंची और धूमनगर में जनसभा में तब्दील हो गई. रैली का स्वागत नागेन्द्र तिवारी चौक, शिवगंज, बॉक रोड और हरदिया में फुलों की बारिश के साथ की गयी. लोग कड़ी धूप में पसीने से तरबतर किन्नरों को पानी पिलाते रहे. रैली में सिर्फ किन्नरों की ही नहीं बल्कि आम महिलाओं और पुरुषों की भी भारी भागीदारी रही. बेतिया की गुरू सविता नायक, प्रिया रानी, मैनाटांड़ की खुशबू रानी, सुंदरी नायक, शनीचरी की पंडिताईन, चनपटिया की छोटकु नायक, मोतिहारी की बिंदिया नायक, सुगौली की चंदा नायक गोपालगंज की पायल रानी, गोरखपुर की हसीना रानी और सिवान की रूबी रानी समेत सैकड़ों किन्नर जुटे. माया रानी जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद और नरकटियागंज जिंदाबाद और नरकटियागंज की जनता जिंदाबाद के नारे लगते रहे. किन्नरों ने साफ कहा कि समाज में उनकी भी भागीदारी जरूरी है. वे सिर्फ ताली बजाकर या आशीर्वाद देकर ही नहीं, बल्कि राजनीति और विकास की धारा में योगदान कर सकती हैं. मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुमार, वीरेन्द्र नारायण, अरविंद कुमार, मित कुमार, फिरोज आलम, गौतम कुमार, बृजेश कुमार, पप्पु कुमार, समेत अन्य मौजूद रहे. जनता से मांग रहे हैं नेग: माया माया रानी ने धुमगनर में आयोजित सभा में कहा हम घर-घर खुशियां बांटते हैं, लेकिन खुद उपेक्षित रहते हैं. अब बदलाव की नेग मांगने निकले हैं. समाज का पूरा साथ हमें मिलेगा तो व्यवस्था में सुधार होगी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा. माया ने अस्पताल की कुव्यवस्था दूर करने बेहतर स्कूल की व्यवस्था करने की भी बात कही कहा कि हमारा कोई नहीं है जो कमाते हैं वो समाज में बांट देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola